OnePlus 13 में मिलेगा अपग्रेड कैमरा सेटअप, जल्द होगा Snapdragon 8 Gen 4 के साथ लॉन्च

OnePlus 13 में Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट होगा जो कि इस साल अक्टूबर में लॉन्च होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जून 2024 16:43 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus कथित तौर पर OnePlus 13 पर काम कर रहा है।
  • OnePlus 13 में ट्रिपल-कैमरा सिस्टम होगा।
  • OnePlus 13 ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर से लैस होगा।

OnePlus 12 5G में 50MP सोनी LYT-808 प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus कथित तौर पर OnePlus 13 पर काम कर रहा है। आगामी वनप्लस 13 के बारे में हर दिन कुछ नया पता चल रहा है। हाल ही में आई रिपोर्ट से पता चला कि फोन में 2K 8T LTPO डिस्प्ले होगी। आज टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इसके कैमरा सेटअप के बारे में जानकारी साझा की है। 

सूत्र के अनुसार, OnePlus 13 में ट्रिपल-कैमरा सिस्टम होगा, जिसमें सभी 50 मेगापिक्सल सेंसर शामिल होंगे। इसमें एक प्राइमरी सेंसर, एक अल्ट्रावाइड लेंस और एक टेलीफोटो लेंस है। हालांकि, सेटअप OnePlus 12 से अलग है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है।

टिपस्टर ने यह भी बताया है कि वनप्लस 13 का टेलीफोटो लेंस वनप्लस 12 के समान 3x ऑप्टिकल जूम की पेशकश करेगा, लेकिन इसे “अपग्रेडेड” बताया। इसका मतलब बड़ा सेंसर साइज या कैमरा हार्डवेयर में अन्य सुधार हो सकते हैं। हैसलब्लैड फोन के लिए अपना ऑप्टिमाइजेशन प्रदान करेगा। इसके अलावा पिछली रिपोर्ट्स से पता चला है कि OnePlus 13 ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर से लैस होगा। बैटरी को भी अपग्रेड मिलने की उम्मीद है।

लीक से पता चला है कि आगामी OnePlus फ्लैगशिप स्मार्टफोन में OnePlus 12 में दी गई 5400mAh बैटरी के मुकाबले 6000mAh बैटरी से लैस किया जाएगा। यह चार्जिंग के बाद लंबे समय तक चल सकती है। जिसके बारे में बोलते हुए कहा जाता है कि फोन 100W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करता है लेकिन अफवाह है कि वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट की कमी है। 

OnePlus ने OnePlus 11 से हटाने के बाद OnePlus 12 के साथ वायरलेस चार्जिंग को फिर से पेश किया। हालांकि, ऐसा लगता है कि कंपनी OnePlus 13 के साथ इस फीचर को फिर से हटा सकती है।
Advertisement

OnePlus 13 में Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट होगा जो कि इस साल अक्टूबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। Xiaomi 15 और 15 Pro में 8 Gen 4 प्रोसेसर मिलने की संभावना है, लेकिन OnePlus 13 के भी उसी महीने लॉन्च होने की उम्मीद है जो इसे इस नए प्रोसेसर से लैस पहला फोन बना देगा।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
  2. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  3. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  4. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  6. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  7. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
  9. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.