OnePlus 12R का नया कलर वेरिएंट हुआ टीज, जानें क्या होगा इसमें खास

OnePlus 12R में 6.78 इंच का कर्व्ड-एज AMOLED डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जुलाई 2024 09:51 IST
ख़ास बातें
  • इसे कंपनी ने नए कलर वेरिएंट को Sunset Dune नाम दिया है।
  • OnePlus 12R में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दिया गया है।
  • रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा इसमें दिया गया है।

OnePlus 12R में 6.78 इंच का कर्व्ड-एज AMOLED डिस्प्ले है।

OnePlus भारत में अपने पॉपुलर स्मार्टफोन OnePlus 12R का नया कलर वेरिएंट लेकर आ रही है। कंपनी ने घोषणा कर दी है कि फोन का नया वेरिएंट भारत में जल्द लॉन्च होगा। OnePlus India ने टीजर जारी कर फोन की एक झलक पेश की है। इसमें फोन की पूरी बॉडी नहीं दिख रही है लेकिन कैमरा मॉड्यूल दिखाई दे रहा है। कैमरा आइलैंड रोज गोल्ड कलर में नजर आ रहा है। 

OnePlus 12R को कंपनी ने भारत में जनवरी 2024 में लॉन्च किया था। फोन सबसे पहले ब्लू कलर में पेश किया गया था। उसके बाद इसके कई और कलर वेरिएंट्स कंपनी लॉन्च कर चुकी है। अब इस फोन का एक और नया कलर वेरिएंट भारत में आ रहा है। इसे कंपनी ने Sunset Dune नाम दिया है। फोन का टीजर भी वनप्लस इंडिया ने जारी कर दिया है। नए कलर वेरिएंट की उपलब्धता के बारे में कंपनी ने अभी जानकारी साझा नहीं की है। संभावना है कि फोन जल्द ही मार्केट में खरीद के लिए उपलब्ध हो जाएगा। 

Advertisement
OnePlus 12R का Sunset Dune कलर वेरिएंट स्पेसिफिकेशंस के मामले में संभवत: कोई बदलाव लेकर नहीं आएगा। OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशंस नीचे दिए जा रहे हैं। 

OnePlus 12R में 6.78 इंच का कर्व्ड-एज AMOLED डिस्प्ले है। इस पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन दिया गया है। रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक दी गई है। यह एंड्रॉयड 14 आधारित ऑक्सीजनओएस पर काम करता है। कंपनी इसके साथ तीन एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देती है। OnePlus 12R में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दिया गया है। 
Advertisement

कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा इसमें दिया गया है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं, इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में डुअल स्पीकर, IR ब्लास्टर, NFC और IP65 रेटिंग भी दी गई है। फोन में 5,500mAh की बैटरी है जिसके साथ 100W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  3. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  4. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  5. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
  8. Hyundai ने पेश की 490Km तक रेंज वाली 7-सीटर Neira इलेक्ट्रिक, जानें भारत में कब होगी लॉन्च
  9. Google Play Best Apps of 2026: प्ले स्टोर पर इन ऐप्स का जलवा, बने 2026 के बेस्ट गेम्स और ऐप्स, देखें लिस्ट
  10. दिल्ली Trade Fair में QR Code स्कैम, महिला का iPhone लॉक, टिकट का झांसा देकर ठगे पैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.