8 हजार रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus 12R, खरीदने का तगड़ा मौका

अगर आप भी अपने लिए OnePlus 12R स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो सही मौका है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2024 10:09 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12R में 6.78 इंच की कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले है।
  • OnePlus 12R के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • OnePlus 12R में 5,500mAh की बैटरी दी गई है।

OnePlus 12R में 6.78 इंच की BOE X1 OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

दिवाली नजदीक आ रही है और फेस्टिव सीजन के मौके पर ज्यादा खरीदारी होती है। ऐसे मौके पर अगर आप भी अपने लिए कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो सही मौका है। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर सेल चल रही है, जिसमें स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और अन्य डिवाइसेज पर डिस्काउंट मिल राह है। आज हम आपको यहां पर OnePlus 12R पर मिलने वाली डील के बारे में बता रहे हैं। आइए डिस्काउंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 12R Price & Deals


OnePlus 12R का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 38,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में MULTIBANK कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 3 हजार रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 34,999 रुपये हो जाएगी। आपको बता दें कि यह फोन इस साल मार्च में 42,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से 8 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर में 36,050 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


OnePlus 12R Features & Specifications


OnePlus 12R में 6.78 इंच की कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 2780x1264 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 4,500 निट्स तक ब्राइटनेस है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 1 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें एलपीडीडीआर5एक्स रैम और यूएफएस 3.1 स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप के लिए इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर्स में ड्यूल स्पीकर, एक आईआर ब्लास्टर, एनएफसी और एक आईपी65-रेटेड चेसिस शामिल हैं। इस फोन में 5,500mAh की बैटरी है जो कि 100W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Flagship-level performance
  • Superfast 100W charging
  • Good main rear camera
  • Bad
  • Overall average camera setup
  • No eSIM
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  6. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  7. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  8. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  10. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.