OnePlus 12R को मिला पहला सॉफ्टवेयर अपडेट, कैमरों से बैटरी तक दिखेगा बदलाव, जानें डिटेल

OnePlus 12R : लेटेस्‍ट अपडेट के बाद यूजर्स को नेटवर्क और ब्‍लूटूथ कनेक्‍शंस स्‍टेबिलिटी में भी सुधार देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 फरवरी 2024 12:55 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12R को भारत में मिला पहला सॉफ्टवेयर अपडेट
  • स्‍मार्टफोन को पिछले महीने भारत में लॉन्‍च किया गया था
  • नए अपडेट के बाद फोन में मिलेंगे कई तरह के इम्‍प्रूूवमेंट

यह रोलआउट बहुत जल्‍द भारत से बाहर बाकी मार्केट्स में भी पेश किया जा सकता है।

OnePlus 12R स्‍मार्टफोन को पिछले महीने भारत में लॉन्‍च किया गया था। यह स्‍मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 14 पर बेस्‍ड OxygenOS 14 की खूबियों से लैस है। लॉन्‍च के बाद इस स्‍मार्टफोन को भारत में अपना पहला सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। फोन की बिक्री 6 फरवरी से शुरू होगी। जो अपडेट आया है, वह कैमरा इम्‍प्रूवमेंट के साथ सिस्‍टम स्‍टेबिलिटी और परफॉर्मेंस अपग्रेड पेश करता है। यह कुछ मामलों में पावर ऑप्‍टमाइजेशन भी लाता है। नए अपडेट का साइज लगभग 400MB है।

इस अपडेट को OxygenOS version 14.0.0.307 (EX01) के नाम से OnePlus 12R की भारतीय यूनिट्स के लिए लाया गया है। लेटेस्‍ट अपडेट के बाद यूजर्स को नेटवर्क और ब्‍लूटूथ कनेक्‍शंस स्‍टेबिलिटी में भी सुधार देखने को मिलेगा। वनप्लस ने नए फोन में कुछ रियर कैमरा इम्‍प्रूवमेंट भी दिए हैं। अपडेट के बाद इनडोर फोटोग्राफी में भी बेहतरी देखने को मिलेगी। यह रोलआउट बहुत जल्‍द भारत से बाहर बाकी मार्केट्स में भी पेश किया जा सकता है। 
OnePlus 12R को पिछले महीने 39,999 रुपये में 8GB+128GB मॉडल के साथ लॉन्‍च किया गया था। फोन में 6.78 इंच का 1.5K (1,264x2,780 पिक्सल) LTPO 4.0 AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। फोन में 16GB तक LPDDR5x रैम है। इसे स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC से पैक किया गया है। 
Advertisement

OnePlus 12R में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX890 सेंसर है। साथ में  8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह 256GB तक UFS 4.0 स्टोरेज ऑफर करता है। 

OnePlus 12R में 5,000mAh की बैटरी है, जो 100W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Flagship-level performance
  • Superfast 100W charging
  • Good main rear camera
  • Bad
  • Overall average camera setup
  • No eSIM
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.