24GB रैम वाले OnePlus 12 में होगा 6.82 इंच कर्व्ड LTPO डिस्प्ले! यहां हुआ खुलासा

यह LTPO स्क्रीन होगी। इसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट बताया है। 

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2023 17:50 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12 फोन में 24 जीबी रैम होगी।
  • इसमें 1TB तक स्टोरेज बताई गई है।
  • यह फोन ब्लैक, व्हाइट, और ग्रीन कलर में लॉन्च हो सकता है।

OnePlus 11 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होने वाला है OnePlus 12

OnePlus 12 को लेकर अफवाहें अब आए दिन गर्मी पकड़ रही हैं। फोन OnePlus 11 का सक्सेसर होने वाला है। फोन को लेकर कई लीक्स में इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो चुका है। अब लेटेस्ट लीक में इसके डिस्प्ले और रैम के बारे में जानकारी सामने आई है। फोन में 6.82 इंच का डिस्प्ले बताया जा रहा है जो कि कर्व्ड डिस्प्ले होगा। इसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। इसके अलावा भी फोन के बारे में कई अहम जानकारियां यहां दी गई हैं। देखें ये लेटेस्ट अपडेट। 

वनप्लस की ओर OnePlus 12 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के बारे में लीक्स का सिलसिला तेज हो गया है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर फोन के डिस्प्ले के बारे में बड़ी जानकारी दी है। फोन में 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले होगा। इसमें QHD+ (1,440 x 3,168 पिक्सल) रिजॉल्यूशन होगा और डिस्प्ले कर्व्ड होगा। यह LTPO स्क्रीन होगी। इसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट बताया है। 
Advertisement

OnePlus 12 के रैम कंफिग्रेशन भी टिप्स्टर ने बताए हैं। फोन में 24 जीबी रैम होगी। इसमें 1TB तक स्टोरेज बताई गई है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो टिप्स्टर के मुताबिक यह फोन ब्लैक, व्हाइट, और ग्रीन कलर में लॉन्च हो सकता है। इसे पहले DCS ने फोन के कैमरा सेटअप के बारे में कई डिटेल्स लीक किए थे। जिसके मुताबिक फोन में 50MP का Sony IMX966 सेंसर प्राइमरी सेंसर के रूप में देखने को मिल सकता है। यह OIS सपोर्टेड कैमरा होगा। 

प्राइमरी कैमरा के बाद दूसरा कैमरा 48MP अल्ट्रावाइड सेंसर बताया गया है। सेटअप में तीसरा कैमरा 64MP का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। यह OIS के साथ आएगा। इसमें 3X ऑप्टिकल जूम मिलने की बात कही गई है। OnePlus 12 कैमरा में Hasselblad ऑप्टिमाइजेशन होगी। डिवाइस में Qualcomm का अपकमिंग प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 बताया गया है। Android 14 आधारित OnePlus 12 फोन 5,400mAh बैटरी, और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • Bad
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.