OnePlus 12 की सेल भारत में शुरू, इस कार्ड पर मिल रहा Rs 2000 का डिस्‍काउंट

OnePlus 12R के 8GB+128GB वेरिएंट का प्राइस 39,999 रुपये और 16GB + 256GB वेरिएंट का प्राइस 45,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 जनवरी 2024 14:23 IST
ख़ास बातें
  • वनप्‍लस 12 स्‍मार्टफोन की सेल शुरू
  • 2000 रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट मिल रहा
  • 64,999 रुपये है शुरुआती कीमत

नए वनप्‍लस को सिल्‍की ब्‍लैक और फ्लोवी एमरल्‍ड कलर ऑप्‍शंस में लिया जा सकता है।

OnePlus 12 स्‍मार्टफोन की सेल भारत में शुरू हो गई है। कंपनी ने पिछले हफ्ते एक ग्‍लोबल लॉन्‍च में OnePlus 12 समेत OnePlus 12R और OnePlus Buds 3 को लॉन्‍च किया था। ये डिवाइसेज पिछली सीरीज के स्‍मार्टफोन्‍स से महंगी हैं। नए वनप्‍लस को सिल्‍की ब्‍लैक और फ्लोवी एमरल्‍ड कलर ऑप्‍शंस में लिया जा सकता है। बिक्री OnePlus.in, Amazon.in के साथ ही वनप्‍लस स्‍टोर ऐप, वनप्‍लस एक्‍सपीरियंस स्‍टोर्स, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा और सिलेक्‍टेड पार्टनर स्‍टोर्स पर हो रही है। 

OnePlus 12 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 64,999 रुपये और 16GB + 512GB वेरिएंट का प्राइस 69,999 रुपये है। OnePlus 12R के 8GB+128GB वेरिएंट का प्राइस 39,999 रुपये और 16GB + 256GB वेरिएंट का प्राइस 45,999 रुपये है। इसे Cool Blue और Iron Gray कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
Advertisement

लॉन्‍च ऑफर्स की बात करें तो इन डिवाइसेज को ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और वन कार्ड से लेने पर 2,000 रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। 
 

OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर चलता है। इसमें 6.82 इंच क्वाड HD+ (1,440 x 3,168 पिक्सल) की LTPO 4.0 AMOLED स्क्रीन Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट Hasselblad की ओर से ट्यून्ड है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony LYT-808 सेंसर और f/1.6 अपार्चर के साथ है। इसके अलावा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी 5,400 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement
 

OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K (1,264x2,780 पिक्सल) LTPO 4.0 AMOLED स्क्रीन है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 के साथ 16 GB का LPDDR5x RAM है। OnePlus 12R में 50 मेगापिक्सल का कैमरा Sony IMX890 सेंसर और f/1.8 अपार्चर के साथ है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का  साइज 163.3 x 75.3 x 8.8 mm और भार लगभग 207 ग्राम का है।
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Flagship-level performance
  • Superfast 100W charging
  • Good main rear camera
  • Bad
  • Overall average camera setup
  • No eSIM
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Comfortable fit
  • IP55 dust and water resistance
  • Good battery life
  • LHDC codec support
  • Excellent companion app
  • Accurate slide touch controls
  • Bad
  • Slightly bass-heavy sound
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Blue

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.