OnePlus 12 का रिटेल बॉक्‍स लीक, लॉन्‍च से पहले जानें हर डिटेल

OnePlus 12 : यह रिटेल बॉक्‍स वनप्‍लस 11 के रिटेल बॉक्‍स जैसा दिखता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 नवंबर 2023 18:35 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12 का रिटेल बॉक्‍स हुआ लीक
  • वीबो पर एक टिप्‍सटर ने शेयर की फोटो
  • वनप्‍लस 11 की तरह ही नजर आता है

OnePlus 12 को 4 दिसंबर को चीन में लाया जाएगा।

Photo Credit: Weibo

OnePlus 12 स्‍मार्टफोन सीरीज बहुत जल्‍द चीन में लॉन्‍च होने जा रही है। कंपनी ने इस सीरीज के बारे में ऑफ‍िशियली ज्‍यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक्‍स के जरिए स्‍पेक्‍स और फीचर्स लगातार सामने आ रहे हैं। अब OnePlus 12 का रिटेल बॉक्‍स लीक हो गया है। चीनी माइक्रोब्‍लॉगिंग वेबसाइट वीबो (Weibo) पर एक टिप्‍सटर ने वनप्‍लस 12 के रिटेल बॉक्‍स को शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि बॉक्‍स की पैकेजिंग लाल रंग से की गई है। उसमें बड़े फॉन्‍ट साइज में 12 ल‍िखा है। यह रिटेल बॉक्‍स वनप्‍लस 11 के रिटेल बॉक्‍स जैसा दिखता है। 

OnePlus 12 को 4 दिसंबर को चीन में लाया जाएगा। भारत समेत ग्‍लोबल मार्केट्स में यह सीरीज नए साल की शुरुआत में आ सकती है। OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी तक लीक्स में काफी कुछ सामने आ चुका है। फोन के कलर वेरिएंट्स से जुड़ी जानकारी भी आ गई है। OnePlus China के प्रेसिडेंट Li Jie ने हाल ही में कंफर्म किया था कि फोन को तीन कलर्स में पेश किया जाएगा। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने तीनों कलर वेरिएंट्स के बारे में अपने X पोस्ट में बताया है। फोन फ्रॉस्ट वाइट, स्यान ग्रीन, और ऑब्सिडिअन ब्लैक ऑप्शंस में आएगा। कलर्स के बारे में खास बात ये है कि ये यूजर की प्राथमिकता और प्रतीकात्मक थीम पर आधारित हैं। जैसे फ्रॉस्ट वाइट शुद्धता का प्रतीक है, स्यान ग्रीन प्रकृति के विराट रूप का प्रतीक है, और ऑब्सिडिअन ब्लैक विकास के एक दशक को दिखाता है।  
Advertisement

वनप्लस 12 में डिजाइन के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। यह ट्रिपल कैमरा के साथ आएगा जिसमें Hasselblad लोगो भी होगा। फोन में कर्व्ड डिस्प्ले मिलने वाला है। स्पेसिफिकेशंस देखें तो अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, OnePlus 12 में 6.82 इंच का 2K डिस्प्ले होगा। यह BOE X1 OLED डिस्प्ले बताया गया है। जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलने वाला है। फोन लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस होगा। 

OnePlus 12 में 16GB रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज दी जा सकती है। यह 5,400mAh बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ आ सकता है। साथ में 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी इसमें दिया जा सकता है। यह Android 14 आधारित ColorOS 14 पर चलेगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का OmniVision OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा जिसमें 3X ऑप्टिकल जूम होगा। साथ में 48 मेगापिक्सल का IMX581 अल्ट्रावाइड लेंस बताया गया है। सेल्फी के लिए फोन 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। रियर में यह LYT-T808 प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ आएगा, ऐसा कहा जा रहा है। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.