OnePlus 12 जलवा! चीन में सबसे तेजी से बिकने वाला दूसरा स्‍मार्टफोन बना

OnePlus 12 record : OnePlus 12 में 6.82 इंच की कर्व्ड OLED QHD+ डिस्प्ले दी गई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2023 18:26 IST
ख़ास बातें
  • वनप्‍लस 12 स्‍मार्टफोन की चीन में बंपर सेल
  • दूसरी सबसे तेजी से बिकने वाली स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 डिवाइस बनी
  • पहली सेल में ही मिला शानदार रेस्‍पॉन्‍स

इस फोन में 5,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Photo Credit: Weibo

OnePlus 12 स्‍मार्टफोन अपने होम मार्केट चीन में पेश हो गया है। ग्‍लोबल मार्केट में इसे अगले साल की शुरुआत में लाया जाएगा, जिसकी तारीख फ‍िलहाल 23 जनवरी तय की गई है। ताजा अपडेट यह है कि चीन में OnePlus 12 की बिक्री शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नए वनप्‍लस की कीमत भले थोड़ी ज्‍यादा है, लेकिन घरेलू ग्राहकों का रेस्‍पॉन्‍स वनप्‍लस को मिल रहा है। चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म बीवो पर एक पोस्‍ट में बताया गया है कि वनप्‍लस 12 चीन में दूसरी सबसे तेजी से बिकने वाली स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 डिवाइस बन गई है। पहली पोजिशन पर Xiaomi 14 Pro स्‍मार्टफोन है। 
 

OnePlus 12 की कीमत और उपलब्धता

OnePlus 12 के 12GB + 256GB की कीमत ¥4,299 (लगभग 50,455 रुपये), 16GB + 512GB की कीमत ¥4,799 (लगभग 56,709 रुपये), 16GB + 1TB की कीमत ¥5,299 (लगभग 62,547 रुपये) और 24GB + 1TB की कीमत ¥5,799 (लगभग 68,386 रुपये) है। यह फोन Rock Black, Pale Green और White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फोन के प्री-ऑर्डर आज यानी कि 5 दिसंबर से शुरू होंगे और बिक्री 11 दिसंबर से शुरू होगी।
Advertisement
 

OnePlus 12 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 12 में 6.82 इंच की कर्व्ड OLED QHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3168 x 1440 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 1-120Hz, लोकल पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक और 2160Hz PWM डिमिंग है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 9140mm² VC (वेपर चैंबर) कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो कि 38,547mm² एरिया को कवर करता है। इस फोन में 5,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है, वहीं यह 50W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50MP सोनी LYT-808 प्राइमरी कैमरा, 64MP OmniVision OV64B कैमरा और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 48MP सोनी IMX581 अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, GNSS, NFC और यूएसबी टाइप सी 3.2 पोर्ट शामिल है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  2. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  3. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  4. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  5. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  7. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  9. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  10. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.