OnePlus 12 को लॉन्च से पहले 1 युआन में कर सकते हैं प्री-बुक, इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा

JD.com पर OnePlus 12 के प्री-ऑर्डर के लिए एक प्री-सेल पैकेज को पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 नवंबर 2023 18:12 IST
ख़ास बातें
  • JD.com पर OnePlus 12 के लिए एक प्री-सेल पैकेज को पेश किया गया है
  • प्री-सेल पैकेज OnePlus 12 को खरीदने के लिए दो ऑप्शन देगा
  • इस प्री-सेल पैकेज की कीमत 1 युआन रखी गई है

Photo Credit: Representative Image

OnePlus 12 को 4 दिसंबर को लॉन्च किए जाने की पुष्टि की गई है और अब, लॉन्च से पहले चीन के एक प्रमुख रिटेलर ने इस स्मार्टफोन के लिए प्री-सेल पैकेज शुरू किया है। यह एक राइट-टू-प्री-सेल पैकेज है। ऐसा प्रतीत होता है जो इसके जरिए ग्राहक OnePlus 12 की प्री-सेल के दौरान पक्के तौर पर इसे खरीदने का मौका प्राप्त कर सकेंगे। बता दें कि 4 दिसंबर को OnePlus मार्केट में अपने 10 साल भी पूरे करने वाली है। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि कंपनी इसके साथ OnePlus Ace 3 को भी लॉन्च कर सकती है।

OnePlus ने एक आधिकारिक Weibo पोस्ट के जरिए बताया है कि JD.com पर OnePlus 12 के प्री-ऑर्डर के लिए एक प्री-सेल पैकेज को पेश किया गया है। प्री-सेल पैकेज OnePlus 12 को खरीदने के लिए दो ऑप्शन देगा। एक, पहले दिन की सेल के दिन, जिसमें कोई रिटर्न पॉलिसी नहीं है। दूसरा, इसे प्री-सेल अवधि के भीतर ऑर्डर करना होगा, जहां यूजर्स को 30 दिनों की रिटर्न अवधि और एक्सचेंज, बिलिबिली वीडियो प्राइम मेंबरशिप और अन्य रिवॉर्ड मिलेंगे। इसकी कीमत 1 युआन (करीब 11 रुपये) है। वहीं, इच्छुक छात्र और PLUS मेंबर्स केवल 0.01 युआन में इस प्री-सेल पैकेज में भाग ले सकते हैं और उन्हें मुफ्त में एक पावर एडेप्टर भी मिलेगा।

बता दें कि कंपनी अपकमिंग OnePlus 12 के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स से पहले ही पर्दा उठा चुकी है और कुछ स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। पहले ही पुष्टि की जा चुकी है कि Xiaomi 14 सीरीज और iQOO 12 लाइनअप की तरह OnePlus 12 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होगा। इसके अलावा यह भी कंफर्म कर दिया गया है कि इसमें हाइपरटोन कैमरा ऑप्टिमाइजेशन से लैस LYT-T808 मेन कैमरा सेंसर होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल IMX581 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 64 मेगापिक्सल ओमनीविजन OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया जाएगा। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल सकता है।

इसके अलावा, रिपोर्ट्स का यह भी कहा है कि OnePlus 12 में 6.82 इंच की BOE X1 OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर चलने की उम्मीद है। OnePlus 12 में 16GB LPDDR5x RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। इस फोन में 5400mAh की बैटरी दी जा सकती है जो कि 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.