OnePlus 12 की लॉन्च तारीख का खुलासा, 64MP कैमरा, 16GB RAM के साथ देगा दस्तक

OnePlus 12 में 6.82 इंच की BOE X1 OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 नवंबर 2023 09:50 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12 में 6.82 इंच की BOE X1 OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • OnePlus 12 में 16GB LPDDR5x RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकती है।
  • OnePlus 12 में 5400mAh की बैटरी दी जा सकती है।

OnePlus 12 में 6.82 इंच की BOE X1 OLED डिस्प्ले दी जाएगी।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने OnePlus 12 की लॉन्च तारीख का खुलासा कर दिया है। 4 दिसंबर को मार्केट में अपने 10 साल पूरे करते हुए वनप्लस, नया वनप्लस 12 लेकर आ रही है। हालांकि अभी तक कुछ कंफर्म नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि ब्रांड OnePlus 12 के साथ OnePlus Ace 3 को भी पेश करेगा। यहां हम OnePlus 12 के अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus ने अपने वीबो हैंडल के जरिए कंफर्म किया है कि OnePlus 12 को चीन में 4 दिसंबर को पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि वनप्लस ब्रांड की शुरुआत 14 अक्टूबर, 2012 को हुई थी। 16 जून, 2021 को Oppo ने OnePlus के साथ अपने विलय की घोषणा की और लगातार स्मार्टफोन से लेकर वॉच, ईयरबड्स और टैबलेट जैसे डिवाइसेज की पेशकश की है।


Advertisement
OnePlus 12 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Xiaomi 14 सीरीज और iQOO 12 लाइनअप की तरह OnePlus 12 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होगा। ब्रांड ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि इसका रियर कैमरा सेटअप हाइपरटोन कैमरा ऑप्टिमाइजेशन के साथ LYT-T808 मुख्य कैमरा सेंसर के जरिए हेडलाइन किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल IMX581 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 64 मेगापिक्सल ओमनीविजन OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया जाएगा। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 12 में 6.82 इंच की BOE X1 OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर चलने की उम्मीद है। OnePlus 12 में 16GB LPDDR5x RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। इस फोन में 5400mAh की बैटरी दी जा सकती है जो कि 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
Advertisement

OnePlus 4 दिसंबर को OnePlus 12 के साथ Snapdragon 8 Gen 2 से लैस OnePlus Ace 3 को भी पेश कर सकती है। ऐसी संभावना है कि कंपनी अगले कुछ दिनों में इसको लेकर जानकारी साझा कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 12 जनवरी में ग्लोबल मार्केट में आएगा। ऐसी संभावना है कि Ace 3 को ग्लोबल मार्केट में OnePlus 12R के तौर पर रीब्रांड किया जाएगा।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 12, OnePlus 12 Price, OnePlus 12 Specifications

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  2. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  3. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  4. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  5. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  6. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  7. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  8. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  9. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  10. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.