OnePlus 12 India Launch: Rs. 599 में बेची जा रही है वनप्लस लॉन्च इवेंट की टिकट, यहां से करें बुक

लॉन्च इवेंट दिल्ली के प्रगती मैदान में आयोजित किया जा रहा है। OnePlus ने यह भी वादा किया है कि उपस्थित लोगों को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स, टेक कम्युनिटी और टेक दिग्गजों के साथ बातचीत करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 जनवरी 2024 19:07 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 'Smooth Beyond Belief' लॉन्च इवेंट 23 जनवरी को दिल्ली में होगा
  • इवेंट में भाग लेने के लिए आपको एक 599 रुपये का टिकट खरीदना होगा
  • Red Cable Club के सदस्यों को टिकट की कीमत पर 50 प्रतिशत छूट मिलेगी

OnePlus 12 को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 12 के साथ OnePlus 12R को भारत में 23 जनवरी को लॉन्च किया जा रहा है। इसके लिए OnePlus ने राजधानी दिल्ली के प्रगती मैदान में एक बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित किया है। इस साल के लॉन्च इवेंट का नाम 'स्मूथ बियॉन्ड बिलीफ' (Smooth Beyond Belief) नाम दिया गया है। इवेंट को ऑनलाइन भी टेलीकॉस्ट किया जाएगा, लेकिन यदि आप इस इवेंट में ऑफलाइन भाग लेना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए एक टिकट खरीदना होगा। टिकट की बिक्री शुरू हो चुकी है और हम आपको यहां बताने वाले हैं कि OnePlus 12 लॉन्च इवेंट की टिकट की कीमत क्या है और इसे आप कहां से बुक कर सकते हैं।

OnePlus 'Smooth Beyond Belief' लॉन्च इवेंट में भाग लेने के लिए आपको एक 599 रुपये का टिकट खरीदना होगा। टिकट की बिक्री कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, oneplus.in और Paytm Insider पर शुरू हो चुकी है। इतना ही नहीं, रेड केबल क्लब (Red Cable Club) के सदस्यों को टिकट की कीमत पर 50 प्रतिशत छूट दिए जाने का दावा भी किया गया है। जो लोग लॉन्च इवेंट में शामिल होने के इच्छुक हैं उन्हें इस टिकट के बिना एंट्री नहीं मिलेगी।

जैसा कि हमने ऊपर बताया, लॉन्च इवेंट दिल्ली के प्रगती मैदान में आयोजित किया जा रहा है। OnePlus ने यह भी वादा किया है कि उपस्थित लोगों को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स, टेक कम्युनिटी और टेक दिग्गजों के साथ बातचीत करने का मौका मिलेगा।

OnePlus 12 को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है। भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल के चीनी वेरिएंट के समान स्पेसिफिकेशन्स से लैस होने की उम्मीद है। ऐसे में हम पहले ही जानते हैं कि OnePlus 12 में Android 14 आधारित ColorOS 14 मिलेगा। फोन में 6.82 इंच QHD+ LTPO OLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1440 x 3168 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है। इसके अलावा, स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस होगा। 

फोन में हैसलब्लैड ट्यून्ड ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-808 प्राइमरी कैमरा, OIS और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा कैमरा है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। OnePlus 12 में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 5,400mAh की बैटरी शामिल है।
Advertisement

इसके अलावा, जैसे कि हमने बताया, इसी इवेंट में OnePlus 12R भी लॉन्च किया जाएगा। चीन में कल OnePlus Ace 3 लॉन्च होगा, जिसे 23 जनवरी को भारत में OnePlus 12R के रूप में लाया जा रहा है। फोन दो कलर्स में लॉन्च होने वाला है जिसमें ग्रे, और कूल ब्लू का ऑप्शन यूजर्स के पास होगा। फोन में अलर्ट स्लाइडर भी बताया गया है जोकि इसके फ्रेम के लेफ्ट साइड में दिया गया है।  

फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी तक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन लॉन्च से पहले इसके कई लीक्स आ चुके हैं जिनमें इसके स्पेसिफिकेशंस बताए गए हैं। माना जा रहा है कि फोन 6.78 इंच के 1.5K रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ आने वाला है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट बताया जा रहा है। यह 16 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ आने वाला है। इसमें 5000mAh की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है। इसके अलावा, OnePlus Ace 3 के 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 सेंसर प्राइमरी लेंस के साथ आने की संभावना है, जिसमें OIS सपोर्ट भी होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट को मिला ETF से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा
  2. अब भारत में बनेंगे सेमी कंडक्टर, गुजरात में CG SEMI OSAT फेसिलिटी में काम शुरू, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
  3. भूकंप आते ही हवा में उठ जाएगा घर! जापान की ये टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान
  4. WhatsApp पर अपना यूजरनेम कैसे करें रिजर्व, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  5. Oppo Reno 16 vs Vivo X300 FE vs Google Pixel 10: कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट?
  6. WhatsApp Username विवाद के बीच श्रीधर वेम्बु का यू-टर्न, Arattai से हटेगा फीचर
  7. बांग्लादेश के रास्ते नेपाल-भूटान में सैटेलाइट इंरटनेट पहुंचाएंगे एलन मस्क, Starlink को भारत में क्यों देरी?
  8. मिनी कूलर से लेकर स्मार्टवॉच और पावर बैंक तक Amazon सेल में मात्र ₹500 में मिल रहे ये स्मार्ट गैजेट्स
  9. Amazon Prime Day Sale: OnePlus से लेकर Samsung और Vivo जैसे ₹40000 वाले स्मार्टफोन पर तगड़ी डील
  10. Amazon Prime Day Sale में ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus Pad 2, आज है आखिरी मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.