• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 12 Offer: OnePlus 13 के लॉन्च से पहले Rs 12 हजार के बंपर डिस्काउंट पर खरीदें फ्लैगशिप फोन, यहां जानें पूरी डील

OnePlus 12 Offer: OnePlus 13 के लॉन्च से पहले Rs 12 हजार के बंपर डिस्काउंट पर खरीदें फ्लैगशिप फोन, यहां जानें पूरी डील

यदि ग्राहक OnePlus 12 को ICICI बैंक या OneCard क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदते हैं, तो फोन पर 7,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा।

OnePlus 12 Offer: OnePlus 13 के लॉन्च से पहले Rs 12 हजार के बंपर डिस्काउंट पर खरीदें फ्लैगशिप फोन, यहां जानें पूरी डील

Photo Credit: OnePlus

ख़ास बातें
  • फोन पर Amazon और OnePlus ई-स्टोर पर 5,000 रुपये का फ्लैट ऑफ मिल रहा है
  • ICICI बैंक या OneCard के क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट पर 7,000 रुपये ऑफ
  • दोनों वेरिएंट पर कार्ड ऑफर के बाद कुल 12,000 रुपये की छूट मिलेगी
विज्ञापन
OnePlus 12 कंपनी का वर्तमान में फ्लैगशिप मॉडल है। कंपनी भारत में जल्द OnePlus 13 को लॉन्च करने वाली है और इससे पहले अब ग्राहकों के पास OnePlus 12 को जबरदस्त डिस्काउंट पर खरीदने का मौका है। OnePlus 12 की यूएसपी बड़ी 5400mAh बैटरी, LTPO 4.0 AMOLED डिस्प्ले, 50W वायरलेस चार्जिंग, Snadragon 8 Gen 3 चिपसेट और 50MP + 64MP + 48MP रियर कैमरा सेटअप है। इस स्मार्टफोन को पिछले कुछ समय से सेल के जरिए कम कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन वर्तमान में कंपनी ने फोन को बंपर डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया हुआ है। यहां हम इस डील के बारे में विस्तार से बात रहे हैं।
 

OnePlus 12 at Massive Discount

OnePlus 12 को Amazon और OnePlus ई-स्टोर पर 5,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है, जिसके बाद इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 16GB + 512GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 64,999 रुपये हो गई है। डील यहीं खत्म नहीं होती है, क्योंकि यदि ग्राहक फोन को ICICI बैंक या OneCard क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदते हैं, तो फोन पर 7,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। यह मूल कीमत पर कुल 12,000 रुपये की छूट होती है, जो बेस वेरिएंट की इफेक्टिव कीमत को 52,999 रुपये और टॉप-ऑफ-द-लाइन कॉन्फिगरेशन को 57,999 रुपये पर ले आता है।

OnePlus 12 को सिल्की ब्लैक, फ्लोई एमराल्ड और ग्लेसियल व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। Amazon ऑफर की समयसीमा की जानकारी नहीं देता है, लेकिन OnePlus.in पर मौजूद काउंटडाउन इस लिमिटेड टाइम ऑफर को 7 दिन, यानी 31 दिसंबर मध्यरात्री 12 बजे दिखा रहा है।
 

OnePlus 12 Specifications

OnePlus 12 में 6.82 इंच की क्वाड एचडी प्लस LTPO 4.0 AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3168 पिक्सल, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। बैटरी बैकअप के मामले में 5400 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड OxygenOS 14 पर काम करता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus 12 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 48 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 4जी LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है। यह फोन IP65 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। इस फोन की लंबाई 164.3 मिमी, चौड़ाई 75.8 मिमी, मोटाई 9.15 मिमी और वजन 220 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • कमियां
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
डिस्प्ले6.82 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  4. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  5. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  6. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  7. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  8. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  9. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  10. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »