50MP कैमरा, 6.7 इंच डिस्‍प्‍ले, 150वॉट चार्जिंग के साथ आएगा OnePlus 10R स्‍मार्टफोन!

फोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8100 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है, जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम के साथ जोड़ा गया है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 28 मार्च 2022 16:16 IST
ख़ास बातें
  • अफवाहें हैं कि यह फोन Realme GT Neo 3 का रीब्रांड हो सकता है
  • OnePlus 10R मई में डेब्यू कर सकता है
  • यह वनप्‍लस के पॉपुलर अलर्ट स्लाइडर के बिना लॉन्च होने की उम्‍मीद है

OnePlus 10R से अलर्ट स्लाइडर फीचर को ड्रॉप किया जा सकता है, जो कंपनी के हाई-एंड स्‍मार्टफोन में मिलता है।

OnePlus 10R स्‍मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन फोन के लॉन्च होने से पहले ऑनलाइन सामने आए हैं। OnePlus 9R का सक्‍सेसर बताए जा रहे इस स्‍मार्टफोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8100 प्रोसेसर दिया जा सकता है। कहा जाता है कि इस प्रोसेसर को 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus 10R मई में डेब्यू कर सकता है और इसके वनप्‍लस के पॉपुलर अलर्ट स्लाइडर के बिना लॉन्च होने की उम्‍मीद है। फोन में पंच होल डिजाइन वाला सेल्‍फी कैमरा दिया जाएगा। 

टिपस्टर योगेश बराड़ का हवाला देते हुए 91Mobiles की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जिस OnePlus 10R को लेकर अफवाहें हैं, वह Realme GT Neo 3 का रीब्रांड हो सकता है। इसे 22 मार्च को लॉन्च किया गया था। हाल में लीक हुआ कंपनी का रोडमैप यह दावा करता है कि OnePlus 10R स्‍मार्टफोन को OnePlus Nord 2T और OnePlus Nord CE 2 Lite के बाद लॉन्‍च किया जा सकता है। 
Advertisement

इस बीच, प्राइसबाबा की एक रिपोर्ट बताती है कि OnePlus 10R से अलर्ट स्लाइडर फीचर को ड्रॉप किया जा सकता है, जो कंपनी के हाई-एंड स्‍मार्टफोन में मिलता है। इसका कैमरा आईलैंड हाल ही में लॉन्च किए गए Realme GT Neo 3 जैसा दिखता है। OnePlus 10R के डिस्‍प्‍ले का पंच कटआउट फोन के कॉर्नर के बजाए सेंटर में हो सकता है। 
 

OnePlus 10R के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

शेयर की गईं डिटेल्‍स के अनुसार, OnePlus 10R स्‍मार्टफोन Android 12 पर बेस्‍ड OxygenOS 12 पर चल सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10 + कंटेंट को सपोर्ट करने वाला 6.7-इंच का फुल-एचडी+ E4 AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8100 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है, जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम के साथ जोड़ा गया है। 
Advertisement

फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की बात कही गई है। इसमें Sony IMX766 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, Sony IMX355 सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। 

OnePlus 10R में 256GB तक इनबिल्ट UFS 3.1 स्टोरेज दिया जाएगा। कहा जाता है कि फोन में 4,500mAh की बैटरी होगी, जो 150W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कहा यह भी जा रहा है कि कंपनी 5,000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग सपोर्ट वाला एक और मॉडल भी लॉन्च करेगी।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

2,120x1,080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.