12GB रैम और 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा OnePlus 10 Pro फोन! 5K रेंडर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक...

लीक स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, वनप्लस 10 प्रो फोन में 6.7 इंच LTPO Fluid2 एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 होगा। इसके अलावा, फोन में 12 जीबी तक रैम व 256 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 10 नवंबर 2021 12:43 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 10 Pro के 5K रेंडर्स हुए हैं ऑनलाइन लीक
  • वनप्लस 10 प्रो साल 2022 के फर्स्ट हाफ में हो सकता है लॉन्च
  • फोन की कीमत $1,069 (लगभग 79,275 रुपये) के आसपास हो सकती है
OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन कंपनी अब जल्द ही नेक्स्ट फ्लैगशिप OnePlus 10 सीरीज़ को लाने की तैयारी में लग चुकी है। वनप्लस 10 सीरीज़ के तहत पेश किया जाने वाला हाई-एंड OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन लीक में सामने आ गया है। लेटेस्ट रिपोर्ट में इस फोन के 5K रेंडर्स, प्रमुख स्पेसिफिकेशन व कीमत तक की जानकारी को लीक किया गया है। वनप्लस 10 प्रो में अनोखा रियर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिला है, जो कि काफी हद तक Samsung Galaxy S21 और Samsung S21 FE के डिज़ाइन से मेल खाता है। इसके अलावा, रिपोर्ट में फोन की लॉन्चिंग से भी जुड़ी जानकारी सार्वजनिक की गई है।
 

Zouton की रिपोर्ट में टिप्सटर OnLeaks की साझेदारी में OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन के 5K रेंडर्स को लीक किया गया है, जिसमें फोन का डिज़ाइन देखा जा सकता है। भले ही कंपनी ने फोन की आधिकारिक लॉन्च की जानकारी न दी हो, लेकिन रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फोन अमेरिका व कनाडा में साल 2022 के फर्स्ट हाफ में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन की कीमत $1,069 (लगभग 79,275 रुपये) के आसपास हो सकती है।

रिपोर्ट में लीक रेंडर्स में सामने आए डिज़ाइन की बात करें, तो फोन के रियर पैनल पर अनोखा कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है जो कि फोन के एक किनारे के मैटल फ्रेम तक फैला हुआ है। यह डिज़ाइन आपको Samsung Galaxy S21 और Samsung S21 FE के डिज़ाइन की याद दिलाएगा। इसके अलावा, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश के साथ दिया जा सकता है।

लीक स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, वनप्लस 10 प्रो फोन में 6.7 इंच LTPO Fluid2 एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 होगा। इसके अलावा, फोन में 12 जीबी तक रैम व 256 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन की बैटरी 5000 एमएएच की हो सकती है। वहीं, फोन का डायमेंशन 163.2 mm x 73.6 mm x 8.7 mm हो सकता है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • Bad
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  4. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  5. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  7. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  8. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  9. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  10. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.