64MP कैमरा और 90Hz डिस्प्ले के साथ NZone S7 Pro 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत

NZone S7 Pro 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 (लगभग 26,352 रुपये) है। इसके अलावा, फोन का एक 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी जिसकी कीमत CNY 2,499 (लगभग 28,640 रुपये) है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 23 जून 2021 10:29 IST
ख़ास बातें
  • NZone S7 Pro 5G फोन में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • एनज़ोन एस7 प्रो 5जी की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • फोन में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन

गोल्डन सनलाइट, मिस्टी ब्लू और एलिगेंट ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं फोन

Nzone S7 Pro 5G स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मौजूद है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Nzone S7 Pro 5G स्मार्टफोन 90Hz डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, डायमेंसिटी प्रोसेसर और Android 11 के साथ पेश किया गया है। फोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, खरीद के लिए यह फोन चीन में jd.com पर उपलब्ध होगा।
 

NZone S7 Pro 5G pricing and availability

जैसे कि हमने बताया NZone S7 Pro 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 (लगभग 26,352 रुपये) है। इसके अलावा, फोन का एक 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी जिसकी कीमत CNY 2,499 (लगभग 28,640 रुपये) है। वहीं, फोन में खरीद के लिए तीन कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे, वो हैं गोल्डन सनलाइट, मिस्टी ब्लू और एलिगेंट ब्लैक। इस फोन को चीन में jd.com वेबसाइट के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 

NZone S7 Pro 5G specifications and features

NZone S7 Pro 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 6.6 इंच फुल एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 180 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट टच और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए NZone S7 Pro 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सुपर-वाइड लेंस 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और 2 मेगापिक्सल क मैक्रो लेंस के साथ स्थित है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

NZone S7 Pro 5G स्मार्टफोन की स्टोरेज 256 जीबी है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो यह फोन 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस आदि शामिल है। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है, जिसके साथ 40 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग पर यह फोन 25 प्रतिशत चार्ज हो जाता है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.