Nubia Z60 Ultra की लॉन्च तारीख का खुलासा, 50MP कैमरा, 16GB RAM के साथ देगा दस्तक!

Nubia Z60 Ultra में 6.8 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2023 15:11 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Z60 Ultra में 6.8 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Nubia Z60 Ultra में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • Nubia Z60 Ultra स्मार्टफोन 6,000mAh की बैटरी से लैस होगा।

Nubia Z60 Ultra में 6.8 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी।

Photo Credit: Weibo/Nubia

Nubia Z60 Ultra को 19 दिसंबर को दोपहर 2 बजे चीन में पेश किया जाएगा। इसकी पुष्टि नूबिया ने पोस्टर जारी करके की है। जेड60 अल्ट्रा में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। हाल ही में कई लीक में जेड60 अल्ट्रा के बारे में काफी कुछ पता चला है। पोस्टर में लॉन्च तारीख के अलावा और कुछ नहीं बताया गया है। यहां हम आपको Nubia Z60 Ultra के अनुमानित फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nubia Z60 Ultra के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Nubia Z60 Ultra में 6.8 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन 6,000mAh की बैटरी से लैस होगा जो कि 80W चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। इस फोन में 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज दी जाएगी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल ऑम्निविजन OV64B पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MyOS पर काम करेगा। नई लीक में दावा किया गया है कि यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आएगा, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
Advertisement

अफवाहों से यह भी पता चला है कि लॉन्च इवेंट में एक कथित फोन Nubia Z50 SE भी पेश किया जाएगा जो कि Snapdragon 8 Gen 2 पर काम करने वाला किफायती फ्लैगशिप फोन होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.