Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 

चीन के शंघाई में 17 जुलाई को शुरू होने वाली वर्ल्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कॉन्फ्रेंस में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। Nubia NaviX Ultra के लिए व्हाइट, पर्पल, पिंक और ब्लैक कलर्स के विकल्प होंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जुलाई 2026 17:52 IST
ख़ास बातें
  • यह एडवांस्ड AI सिस्टम को इंटीग्रेट करने वाला पहला डिवाइस हो सकता है
  • NaviX Ultra में Doubao AI असिस्टेंट दिया जाएगा
  • वर्ल्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कॉन्फ्रेंस में इसे लॉन्च किया जाएगा

इस स्मार्टफोन में Doubao AI असिस्टेंट दिया जाएगा

चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ZTE के सब-ब्रांड Nubia का AI-पावर्ड स्मार्टफोन NaviX Ultra इस सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर्स का टीजर दिया है। Nubia NaviX Ultra में Doubao AI असिस्टेंट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में पिल-शेप वाला रियर कैमरा आइलैंड दिख रहा है और इसके नीचे फ्लैश दिया गया है। Nubia NaviX Ultra में साइड पर एक ऑरेंज बटन दिया गया है। यह बटन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े फीचर्स के एक्सेस के लिए हो सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट में Nubia ने अपने पहले AI-पावर्ड स्मार्टफोन NaviX Ultra को लॉन्च करने की जानकारी दी है।  चीन के शंघाई में 17 जुलाई को शुरू होने वाली वर्ल्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कॉन्फ्रेंस में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। Nubia NaviX Ultra के लिए व्हाइट, पर्पल, पिंक और ब्लैक कलर्स के विकल्प होंगे। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन के टीजर में पिल-शेप वाला रियर कैमरा आइलैंड दिख रहा है और इसके नीचे फ्लैश दिया गया है। Nubia NaviX Ultra में साइड पर एक ऑरेंज बटन दिया गया है। यह बटन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े फीचर्स के एक्सेस के लिए हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस बटन के फंक्शन के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिख रहा है। Nubia ने बताया है कि NaviX Ultra में Doubao AI असिस्टेंट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस, प्राइसिंग और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है। 

Nubia के प्रेसिडेंट, Ni Fei ने बताया है कि कंपनी ने लार्ज-स्केल AI एजेंट मॉडल के लिए फाइलिंग की है। Nubia NaviX Ultra एडवांस्ड AI सिस्टम को पूरी तरह इंटीग्रेट करने वाला पहला डिवाइस हो सकता है। इससे यूजर्स मुश्किल फंक्शंस को भी आसानी से कर सकेंगे। इसमें बेहतर एजेंटिक एक्सपीरिएंस के लिए ByteDance का Doubao मोबाइल असिस्टेंट भी होगा। इसका मतलब है कि इस स्मार्टफोन में AI सिर्फ प्रश्नों के उत्तर देने या टेक्स्ट लिखने जैसे कार्य नहीं करेगी, बल्कि विभिन्न ऐप्स पर कई स्टेप वाले टास्क खुद कर सकेगा। आगामी स्मार्टफोन पिछले वर्ष दिसंबर में चीन में पेश किए गए Nubia M153 की जगह ले सकता है। Nubia M153 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.