64MP कैमरा और 18GB RAM से लैस Nubia Red Magic 7S Pro लॉन्च, देखें स्पेसिफिकेशंस

Nubia Red Magic 7S Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 729 डॉलर यानी कि 59,000 रुपये है। हालांकि Mercury और Supernova मॉडल वाले 8GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 899 डॉलर यानी कि 72,000 रुपये है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जुलाई 2022 09:57 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Red Magic 7S Pro में 6.8 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Nubia Red Magic 7S Pro के 12GB RAM और 256GB की कीमत 59,000 रुपये है।
  • Nubia Red Magic 7S Pro में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है।

Nubia Red Magic 7S Pro में 6.8 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nubia

Nubia Red Magic 7S Pro गेमिंग स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया है। ZTE के सब ब्रांड Nubia के जिस स्मार्टफोन को चीन के बाजार में लॉन्च किया गया है उसमें 6.8 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। Nubia Red Magic 7S Pro में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है। 18GB तक RAM वाले इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
 

Nubia Red Magic 7S Pro की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Nubia Red Magic 7S Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 729 डॉलर यानी कि 59,000 रुपये है। हालांकि Mercury और Supernova मॉडल वाले 8GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $899 डॉलर यानी कि 72,000 रुपये है।

उपलब्धता की बात करें तो Nubia RedMagic 7S Pro, Nubia की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए 9 अगस्त से शुरू होगा। आपको बता दें कि Nubia Red Magic 7S Pro को इस माह की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। 7S प्रो के अलावा नूबिया रेड मैजिक 7S ने भी उसी दिन चीनी बाजार में अपनी शुरुआत की।
Advertisement
 

Nubia Red Magic 7S Pro के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Nubia Red Magic 7S Pro में 6.8 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 960Hz मल्टी फिंगल टच सैंपलिंग रेट है। प्रोसेसर की बात की जाए तो Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 18GB RAM दी गई है। स्मार्टफोन में Nubia द्वारा तैयार 10-लेयर मल्टीडायमेंशनल-कूलिंग सिस्टम भी है। Mercury और Supernova वेरिएंट RGB एलईडी लाइट्स के साथ इनबिल्ट फैन से लैस हैं। स्मार्टफोन ICE 10.0 मल्टी-डायमेंशनल कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ भी आता है। इसके अलावा रेड मैजिक 7एस प्रो रेड कोर 1 समर्पित गेमिंग चिप से लैस है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5000mAh की ड्यूल सेल बैटरी दी गई है जो कि 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.