Nubia Red Magic 5S गेमिंग फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ लॉन्च

Nubia Red Magic 5S में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में आपको 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 जुलाई 2020 13:22 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Red Magic 5S में मौजूद नहीं है माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट
  • नुबिया रेड मैजिक 5एस गेमिंग फोन में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
  • फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है ये फोन

Nubia Red Magic 5S की सेल चीन में 1 अगस्त से शुरू होने जा रही है

Nubia Red Magic 5S स्मार्टफोन कंपनी के Red Magic सीरीज़ गेमिंग फोन का लेटेस्ट स्मार्टफोन है, इससे पहले Red Magic 5G और Red Magic 5G Lite लॉन्च हो चुके हैं। नया मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में अपग्रेडिड कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जिसका नाम ICE 4.0 है जो कि सेन्ट्रिफ्यिगल फैन के द्वारा 15,000rpm तक की गति को सपोर्ट करता है। वहीं, रेड मैजिक 5एस स्मार्टफोन, बेहतर गेमिंग अनुभव प्रदान करने के लिए IC शॉल्डर बटन के साथ आता है। इन सब के अलावा आपको इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा, 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा व 256 जीबी तक की स्टोरेज प्राप्त होगी।
 

Nubia Red Magic 5S price

नुबिया रेड मैजिक 5एस स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेंट की कीमत चीन में CNY 3,799 (लगभग 40,600 रुपये) है, जबकि इसके 12 जीबी रैम + 25 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,399 (लगभग 47,000 रुपये) है। वहीं, Nubia Red Magic 5S का एक टॉप-ऑउ-द-लाइन 16 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल भी है, जिसकी कीमत CNY 4,999 (लगभग 53,400 रुपये) है। फोन के साथ Ice Dock cooling एक्सेसरीज़ भी मौजूद है, जिसकी कीमत CNY 179 (लगभग 1,900 रुपये) है। फोन आइस विंड सिल्वर कलर ऑप्शन में आया है, जो कि इसके टॉप-एंड वेरिएंट में मौजूद नहीं है। 12 जीबी और 16 जीबी रैम मॉडल साइबर नियोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इन कलर ऑप्शन के साथ फोन के सभी वेरिएंट की सेल चीन में 1 अगस्त से शुरू होने जा रही है।
Advertisement

नुबिया रेड मैजिक 5ए स्मार्टफोन के ग्लोबल लॉन्च की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
 

Nubia Red Magic 5S specifications

डुअल सिन (नैनो) नुबिया रेड मैजिक 5एस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित Nubia UI (रेड मैजिक ऑपरेटिंग सिस्टम) पर काम करता है। इस फोन में 6.65 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले के साथ 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो, 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज़ टच रिस्पॉन्स रेट फीचर किया गया है। फोन का डिस्प्ले TUV Rheinland सर्टिफाइड है और इसमें 4,096 स्तर तक की ऑटोमैटिक ब्राइटनेस एडजेस्मेंट सेटिंग दी गई है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रेड मैजिक 5एस स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.84 गीगाहर्ट्ज़ है। वहीं फोन में 16 जीबी LPDDR5 मौजूद है।
Advertisement

फोटो और वीडियो के लिए नुबिया रेड मैजिक 5एस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो कि Red Magic 5G में भी मौजूद था। फोन में 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, वहीं इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है जिसमें 120 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में आपको 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

रेड मैजिक 5एस 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट मौजूद नहीं है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में आपको 5जी, 4जी VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक आदि मिलेगा। फोन में Ice Dock के लिए एक कनेक्टर भी दिया गया है। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर आदि शामिल हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
Advertisement

आपको बता दें, नुबिया ने इस फोन में ICE 4.0 सिस्टम दिया हुआ है, जो फोन गर्म होते ही इसके तापमान को कम करने के लिए थर्मल औप एयर कूलिंग के कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल करता है। इसके अलावा फोन में सेन्ट्रिफ्यिगल फैन भी दिया गया है, जो कि सिल्वर-प्लेटिड हीट के साथ सिंक है। साथ ही इसमें एल शेप लिक्विड कूलिंग ट्यूब भी दी गई है, ताकि विभिन्न कॉम्पोनेंट्स से उत्पन्न हुई हीट को कम किया जाएगा।

रेड मैजिक 5एस स्मार्टफोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है, जिसमें 55 वाट एयर कूल्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। 168.56x78x9.75mm के इस फोन का भार 220 ग्राम है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.65 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.