20GB तक रैम, 6000mAh बैटरी वाले Nubia Neo 3 5G, Neo 3 GT गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Nubia Neo 3 GT में Unisoc T9100 चिपसेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 मार्च 2025 18:35 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Neo 3 GT में Unisoc T9100 चिपसेट दिया गया है।
  • Nubia Neo 3 5G फोन Unisoc T8300 चिपसेट से लैस है।
  • दोनों ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।

Nubia Neo 3 सीरीज के ये स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी से लैस हैं।

Photo Credit: Nubia

ZTE की Nubia की ओर से Nubia Neo 3 सीरीज में दो स्मार्टफोन पेश किए गए हैं। ये फोन Nubia Neo 3 5G और Nubia Neo 3 GT के नाम से आते हैं। Nubia Neo 3 GT में Unisoc T9100 चिपसेट दिया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, Nubia Neo 3 5G फोन Unisoc T8300 चिपसेट से लैस है। इसमें 8जीबी रैम, 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Nubia Neo 3 5G, Nubia Neo 3 GT price

Nubia Neo 3 GT के 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की फिलिपींस में कीमत PHP 12,999 (लगभग 19,000 रुपये) है। फोन को इलेक्ट्रो येलो और इंटरस्टैलर ग्रे कलर में लॉन्च किया गया है। 

Nubia Neo 3 5G फोन दूसरी तरफ, दो कंफिग्रेश में आता है। इसमें शुरुआती वेरिएंट 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के साथ है। फोन की कीमत PHP 7,999 (लगभग 12,000 रुपये) है। इसका 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट PHP 9,999 (लगभग 15,000 रुपये) में आता है। फोन को कंपनी ने तीन कलर वेरिएंट्स में उतारा है। इनमें साइबर सिल्वर, शेडो ब्लैक, और टाइटेनियम गोल्ड शामिल हैं। ये स्मार्टफोन LAZADA पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। 
 

Nubia Neo 3 5G, Nubia Neo 3 GT specifications

Nubia Neo 3 GT फोन 6.8 इंच डिस्प्ले के साथ आता है जो कि एक AMOLED पैनल कैरी करता है। फोन में 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है और 120Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह डिवाइस Unisoc T9100 चिपसेट से लैस है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। साथ में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 
Advertisement

Nubia Neo 3 5G में 6.8 इंच का LCD पैनल मिलता है। फोन में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस आती है। यह फोन भी 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें कंपनी ने 20GB रैम का सपोर्ट दिया है जिसमें 8 जीबी फिजिकल रैम है, और 12 जीबी वर्चुअल रैम शामिल है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। इसमें कंपनी ने 33W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.