Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च

आगामी स्मार्टफोन में 7,100 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी। यह बैटरी वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। चीन में Nubia NaviX Ultra को 16 सितंबर को पेश किया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 सितंबर 2026 23:50 IST
ख़ास बातें
  • Nubia NaviX Ultra में 7,100 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी जाएगी
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा
  • Nubia NaviX Ultra में BOE का डिस्प्ले होगा

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा

Photo Credit: Nubia

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Nubia का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Nubia NaviX Ultra के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जाएगा। Nubia NaviX Ultra में 7,100 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसमें ByteDance के Doubao AI मोबाइल असिस्टेंट को इंटीग्रेट किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए तीन कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Nubia ने आगामी स्मार्टफोन में 7,100 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होने की पुष्टि की है। यह बैटरी वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। चीन में Nubia NaviX Ultra को 16 सितंबर को पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में ChangXin Memory Technologies के मेमोरी कंपोनेंट का इस्तेमाल किया जाएगा। यह इस मेमोरी कंपोनेंट का इस्तेमाल करने वाला पहला बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग वाला स्मार्टफोन होगा। 

Nubia NaviX Ultra की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड कैमरा और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलगा। Nubia NaviX Ultra में BOE का डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन के सॉफ्टवेयर के लिए ByteDance के साथ टाई-अप किया जा सकता है। इसमें ByteDance के Doubao मोबाइल असिस्टेंट को इंटीग्रेट किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच फ्लैट डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन को व्हाइट, पिंक, पर्पल और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Nubia NaviX Ultra में Doubao AI असिस्टेंट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में पिल-शेप वाला रियर कैमरा आइलैंड दिख रहा है और इसके नीचे फ्लैश है। Nubia NaviX Ultra में साइड पर एक ऑरेंज बटन है। यह बटन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े फीचर्स के एक्सेस के लिए हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस बटन के फंक्शन के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिख रहा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.