नूबिया एन1 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

नूबिया ने भारत में सोमवार को अपना नया बजट स्मार्टफोन एन1 लाइट लॉन्च कर दिया। नूबिया एन1 लाइट की कीमत 6,999 रुपये है। एन1 लाइट स्मार्टफोन सोमवार, दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। फोन ब्लैक गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। नूबिया एन1 लाइट स्मार्टफोन को इसी साल एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च किया था। नूबिया एन1 लाइट की सबसे अहम ख़ासियत है इसके फ्रंट कैमरे के लिए दिया गया फ्लैश सपोर्ट।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 22 मई 2017 11:16 IST
ख़ास बातें
  • नूबिया एन1 लाइट की कीमत भारत में 6,999 रुपये रखी गई है
  • यह फोन अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
  • स्मार्टफोन की ख़ासियत है फ्रंट कैमरे में दिया गया सॉफ्ट फ्लैश सपोर्ट
नूबिया ने भारत में सोमवार को अपना नया बजट स्मार्टफोन एन1 लाइट लॉन्च कर दिया। नूबिया एन1 लाइट की कीमत 6,999 रुपये है। एन1 लाइट स्मार्टफोन सोमवार, दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। फोन ब्लैक गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। नूबिया एन1 लाइट स्मार्टफोन को इसी साल एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च किया गया था। नूबिया एन1 लाइट की सबसे अहम ख़ासियत है इसके फ्रंट कैमरे के लिए दिया गया 'सॉफ्ट फ्लैश' सपोर्ट।

नूबिया एन1 लाइट में 5.5 इंच (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का एचडी डिस्प्ले है, जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। स्क्रीन की डेनसिटी 267 पीपीआई है। डिवाइस में क्वाड कोर 64-बिट प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एआरएम माली-टी720 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौज़ूद है 2 जीबी रैम। नूबिया एन1 की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट करता है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो नूबिया एन1 लाइट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं, फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा एक फिंगरप्रिंट सेंसर हैंडसेट के पिछले हिस्से पर मौज़ूद है। कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से डिवाइस 0.3 सेकेंड में अनलॉक हो जाएगा।

एन1 लाइट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। नूबिया एन1 लाइट का डाइमेंशन 153x77.5x8.4 मिलीमीटर और वज़न 171 ग्राम है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि बैटरी से 500 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम जबकि 24 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस, जीपीआरएस-एज और माइक्रो-यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। इस स्मार्टफोन में जी-सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्समिटी सेंसर और हॉल दिए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.