Nubia Mavericks 5G फोन 12GB रैम, 5000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Nubia Mavericks 5G में 6.56 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2024 10:32 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Mavericks स्मार्टफोन को कंपनी ने तीन कॉन्फिग्रेशन में पेश किया है।
  • शुरुआती वेरिएंट 6 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज में आता है।
  • फोन में 5000mAh बैटरी है, और 10W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

Nubia Mavericks 5G में 6.56 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।

Photo Credit: GizmoChina

Nubia ने अपना नया स्मार्टफोन Nubia Mavericks 5G लॉन्च किया है जो कि एक अफॉर्डेबल डिवाइस है। लेकिन यह स्मार्टफोन शानदार और आकर्षक डिजाइन के साथ आता है। साथ ही इस नए स्मार्टफोन में नूबिया ने बेहतरीन फीचर्स देने की कोशिश भी की है। फोन में 12GB तक रैम है और डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। बैटरी भी काफी बड़ी है जो कि 5000mAh की है। साथ में फास्ट चार्जिंग फीचर भी कंपनी ने जोड़ा है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Nubia Mavericks price

Nubia Mavericks स्मार्टफोन को कंपनी ने तीन कॉन्फिग्रेशन में पेश किया है। शुरुआती वेरिएंट 6 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज में आता है। इसकी कीमत 799 युआन (लगभग 9000 रुपये) (via) है। दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज में आता है। इसकी कीमत 999 युआन (लगभग 11,700 रुपये) है। तीसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज में आता है। इसकी कीमत 1199 युआन (लगभग 14,000 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

Nubia Mavericks specifications

Nubia Mavericks 5G में 6.56 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 240Hz का टच सैम्पलिंग रेट है। फोन में प्रोसेसिंग के लिए Unisoc T760 चिपसेट है। इस फोन में कंपनी ने 12 जीबी तक रैम दी है। साथ में 256 जीबी स्टोरेज दी है जो कि UFS 3.1 स्टोरेज है। फोन में 5000mAh बैटरी है, और 10W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। 

कैमरा की बात करें तो फोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इसमें कंपनी ने AI आधारित फोटोग्राफी फीचर्स दिए हैं। इसमें Neovision AI इमेजिंग सिस्टम है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह MyOS पर रन करता है। कंपनी फोन के साथ 48 महीने की वारंटी दे रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  2. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  3. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  4. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  5. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  7. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  8. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  9. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
  10. कानों में ईयरिंग की तरह लगेंगे Xiaomi के नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.