Nubia M2 Play लॉन्च, इसमें है 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 3 जीबी रैम

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ZTE ने अपने नूबिया एम2 हैंडसेट का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। Nubia M2 Play को चीन में लॉन्च किया गया है। फिलहाल, इस हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 जून 2017 15:46 IST
ख़ास बातें
  • Nubia M2 Play को चीन में लॉन्च किया गया है
  • इस हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया गया है
  • नूबिया एम2 प्ले में एंड्रॉयड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम है
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ZTE ने अपने नूबिया एम2 हैंडसेट का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। Nubia M2 Play को चीन में लॉन्च किया गया है। फिलहाल, इस हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया गया है। स्पेसिफिकेशन के हिसाब से नूबिया ब्रांड का नया स्मार्टफोन Nubia M2 का कमज़ोर वर्ज़न लगता है। हालांकि, यह ZTE Nubia M2 Lite की तुलना में थोड़ा बेहतर है।

Nubia M2 Play दिखने में Nubia M2 Lite जैसा ही है। यह मेटल बॉडी, कर्व्ड ग्लास और एक रियर कैमरे के साथ आता है। होम बटन फ्रंट पैनल पर है और यह फिंगरप्रिंट स्कैनर का भी काम करेगा। याद रहे कि नूबिया एम2 दो रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। नूबिया एम2 प्ले में एंड्रॉयड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसके ऊपर नूबियायूआई 5.0 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 274 पीपीआई। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। नूबिया एम2 लाइट से तुलना की जाए तो यह हीलियो पी10 चिपसेट के साथ आता है। इसके 3 जीबी और 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट हैं। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

कैमरे की बात करें तो नूबिया एम2 प्ले में 13 मेगापिक्सल का सोनी सीमॉस सेंसर है। रियर कैमरा एफ/2.2 अपर्चर वाला है और यह हाइब्रिड ऑटोफोकस से लैस है। हैंडसेट का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है। बैटरी 3000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.