Nothing ने लॉन्च से पहले दिखाया अपकमिंग Phone 4a का डिजाइन, 5 मार्च को भारत में देगा दस्तक

Nothing Phone 4a का डिजाइन लॉन्च से पहले रिवील हुआ है। इसमें ट्रिपल कैमरा, ट्रांसपेरेंट बैक और Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 फरवरी 2026 18:14 IST
ख़ास बातें
  • ट्रिपल कैमरा और नया Glyph इंटरफेस
  • Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट की संभावना
  • 5 मार्च को भारत में लॉन्च तय

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone 4a को 5 मार्च को लॉन्च किया जाना है और ये भारत सहित कई अन्य ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने वाला है। अभी तक फोन के केवल रेंडर्स ही देखने को मिल रहे थे, लेकिन अब Nothing ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन को ऑफिशियली रिवील कर दिया है। टीजर इमेज में फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ नजर आता है, जिसे हॉरिजॉन्टल पिल शेप कैमरा मॉड्यूल में रखा गया है। ये काफी हद तक अपने पिछले वर्जन Phone 3a के समान ही दिखता है। इस बार भी LED फ्लैश को कैमरा आइलैंड के बाहर रखा गया है। डिवाइस व्हाइट कलर वेरिएंट में दिखाया गया है और इसमें कंपनी का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट बैक पैनल बरकरार रखा गया है।

Nothing ने X पर एक पोस्ट में Phone 4a को टीज किया है। फोन में ग्लास पैनल के नीचे स्क्रू और इंटरनल कंपोनेंट्स दिखाई देते हैं। इसके साथ एक नया नोटिफिकेशन अलर्ट इंटरफेस भी नजर आता है, जिसे रूमर्ड Glyph Bar बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें सात अलग अलग LED हो सकती हैं। पावर और वॉल्यूम बटन दाईं ओर दिए गए हैं, जबकि बाईं तरफ एक अतिरिक्त बटन दिखाई देता है, जिसका यूज खास फंक्शन ट्रिगर करने के लिए किया जा सकता है।

Advertisement

जैसा की हमने बताया, Nothing Phone 4a का डिजाइन काफी हद तक Phone 3a के समान ही है, लेकिन इस बार LED लाइट को पिल शेप कैमरा आइलैंड के चारो ओर रखा गया है। कंपनी ने अभी फुल स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन हाल ही में बताया था कि Phone 4a सीरीज Qualcomm के Snapdragon चिपसेट से लैस होगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.71GHz बताई जा रही है। फोन में 5,400mAh बैटरी और 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।

डिस्प्ले की बात करें तो स्टैंडर्ड मॉडल में 6.7 इंच 1.5K AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। Nothing Phone 4a सीरीज को 5 मार्च को भारत समेत अन्य ग्लोबल बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। भारत में इसकी बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी। आने वाले दिनों में कंपनी की ओर से और डिटेल सामने आने की उम्मीद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.