Nothing Phone (3) का दिखा टीजर, स्पेशल एडिशन के साथ होगा लॉन्च!

फोन में Pokemon कलर देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 जनवरी 2025 09:44 IST
ख़ास बातें
  • फोन में Pokemon कलर देखने को मिल सकते हैं।
  • यह फोन Snapdragon 7s Gen 3 SoC से लैस हो सकता है।
  • यह 2025 के मध्य तक लॉन्च हो सकता है।

Nothing Phone 2a में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Nothing Phone (3) को कंपनी ने टीज कर दिया है। फोन की लॉन्च डेट का खुलासा यहां नहीं किया गया है। लेकिन टीजर संकेत देता है कि इसका एक खास एडिशन यहां लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन Snapdragon 7s Gen 3 SoC से लैस हो सकता है। फोन की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में अफवाह है कि यह 2025 के मध्य तक लॉन्च हो सकता है। आइए जानते हैं कि टीजर में कंपनी ने फोन के बारे में क्या खुलासा किया है। 

Nothing Phone (3) को लेकर कंपनी ने नया टीजर जारी किया है जो इस अपकमिंग फोन के एक स्पेशल एडिशन की ओर इशारा करता है। कंपनी ने Gen 1 Pokemon Arcanine इमेज शेयर की है। जो इशारा करती है कि कंपनी Arcanine स्पेशल एडिशन को लॉन्च (via) कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो इस फोन में Pokemon कलर देखने को मिल सकते हैं। कंपनी का ट्रेंड रहा है कि यह पुराने मॉडल्स के लिए भी लिमिटिड एडिशन लॉन्च करती आई है। संभावना है कि इस बार भी कंपनी कुछ ऐसा ही करने वाली है। 

Advertisement
Nothing Phone (3) का कोडनेम Arcanine हो सकता है। अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार कंपनी Nothing Phone (3) को 2025 की पहली छमाही में ही लॉन्च कर सकती है। फोन में यूजर इंटरफेस में खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह फोन Snapdragon 7s Gen 3 SoC के साथ आ सकता है और इसमें eSIM का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। फोन की कीमत भारत में 30 हजार रुपये के भीतर हो सकती है। 

Nothing Phone (3) के बार में अफवाह है कि यह कंपनी का पहला फोन होगा जिसमें टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल सकता है। नथिंग फोन 3 के डिस्‍प्‍ले में होल पंच कटआउट दिया जा सकता है। फोन की स्क्रीन के बेजल्‍स काफी पतले होंगे। यह Nothing Phone (2) का सक्‍सेसर होगा, जिसे पिछले जुलाई में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज कॉन्‍फ‍िगरेशन के लिए 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया था। Nothing Phone 2 में स्‍नैपड्रैगन 8 प्‍लस जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  2. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  4. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  7. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  8. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.