35 हजार सस्ता मिल रहा Nothing का ये धांसू फोन, 50MP के 3 कैमरा, सबसे गजब डील

नथिंग ने Phone 3 में 5,500mAh बैटरी दी है और 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 मई 2026 08:12 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 3 में 6.67 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है
  • Nothing Phone 3 में 5500mAh बैटरी दी गई है
  • फोन में कंपनी ने 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा दिए हैं

Nothing Phone 3 को Flipkart पर अब तक की सबसे कम कीमत पर लिस्ट किया गया है।

Nothing Phone 3 के लिए बेस्ट डील पाने का मौका है। नथिंग का यह फोन 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा से लैस होकर आता है। इसमें कई धांसू फीचर्स कंपनी ने दिए हैं। फ्लिपकार्ट पर फोन को बेहद सस्ते में खरीदने का मौका है। Flipkart पर फोन को 41% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। Nothing Phone 3 में 5500mAh बैटरी दी गई है। फोन में कंपनी ने 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा दिए हैं। आइए जानते हैं Nothing Phone 3 पर मिल रहे बेस्ट ऑफर के बारे में। 

Nothing Phone 3 Price Discount Offer

Nothing Phone 3 को Flipkart पर अब तक की सबसे कम कीमत पर लिस्ट किया गया है। फोन को कंपनी ने MRP 84,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन फोन को इस वक्त 49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। लॉन्च के बाद से यह इसकी अब तक की सबसे कम कीमत है। एमआरपी से फोन पर सीधा 35 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। इसके साथ बैंक ऑफर भी कंपनी ने दिया है। 

Nothing Phone 3 Bank Offer Discount

Nothing Phone 3 की खरीद के साथ बैंक ऑफर का भी लाभ लिया जा सकता है। Flipkart Axis Bank के कार्ड से खरीदते हैं तो फोन पर 2500 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यानी कुल मिलाकर फोन को 37,500 हजार रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 47499 रुपये रह जाती है। 

Nothing Phone 3 specifications

Nothing Phone 3 में 6.67 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1260x2800 पिक्सल है। फोन में 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट है। फोन स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है। नथिंग ने Phone 3 में 5,500mAh बैटरी दी है और 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। 

Advertisement

Nothing Phone 3 के कैमरा को देखें तो OIS सपोर्ट के साथ रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा इसमें दिया गया है। फोन की मोटाई 8.99mm और वजन 218 ग्राम है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy design
  • The new Glyph Interface is fun to use
  • Primary camera is fantastic
  • Decent everyday performance
  • IP68 rating
  • Good battery backup
  • Bad
  • Doesn't come cheap
  • No charger in the box
  • Periscope and ultra-wide camera performance inconsistent
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  4. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  2. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  6. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  7. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  8. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  9. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  10. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.