Nothing Phone (2a) जल्द देगा दस्तक, Carl Pei ने नए फोन के लॉन्च की दी जानकारी

Nothing Phone (2a) में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 जनवरी 2024 11:57 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone (2a) में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Nothing Phone (2a) के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
  • Nothing Phone (2a) में 4,920mAh बैटरी दी जा सकती है।

Nothing Phone 2 में 6.7 इंच की फुल-एचडी+ LTPO OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nothing

Nothing कथित तौर पर 2024 की पहली तिमाही में Nothing Phone (2a) नाम से एक नया मिड-रेंज फोन लॉन्च करने वाला है। ऐसा लग रहा है कि ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर इसके आने की सूचना देना शुरू कर दिया है, क्योंकि Nothing के सीईओ कार्ल पेई ने एक ने स्मार्टफोन के आने की पुष्टि की है। इसलिए ऐसा लग रहा है कि Nothing Phone (2a) जल्द ही दस्तक देगा। आइए Nothing Phone (2a) के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ऐसी अफवाहें हैं कि Nothing Phone (2a) आगामी MWC (मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस) 2024 टेक्नोलॉजी शो में दस्तक दे सकता है जो कि फरवरी के आखिर में आयोजित होगा। अब जब कार्ल पेई ने कथित फोन के लिए पहला टीजर जारी कर दिया है, तो ऐसा लग रहा है कि कंपनी फरवरी में लॉन्च से पहले अन्य टीजर जारी करेगी।
Advertisement

हाल ही में आई एक लीक से पता चला है कि Nothing Phone (2a) दो कॉन्फिगरेशन 8GB RAM और 128GB स्टोरेज और 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ में पेश किया जाएगा। फोन की शुरुआती कीमत 400 डॉलर (लगभग 33,325 रुपये) होने की उम्मीद है। आगामी फोन दो कलर ऑप्शन व्हाइट और ब्लैक में उपलब्ध हो सकता है।


Nothing Phone (2a) के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Nothing Phone (2a)  में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। फोन Dimensity 7200 चिपसेट पर बेस्ड होगा। फोन  में 4,920mAh बैटरी दी जा सकती है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड नथिंग ओएस 2.5 पर चलेगा।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Phone (2a) के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का Sony IMX615 फ्रंट-फेसिंग कैमरा होगा। वहीं इसके रियर में OIS सपोर्ट वाला सैमसंग S5KGN9 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक सैमसंग S5KJN1 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। अन्य फीचर्स में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर, ड्यूल स्पीकर और रियर में एक नया थ्री-पार्ट ग्लिफ इंटरफेस होगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nothing Smartphone, MWC

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.