Nothing Phone 2 में मिलेगी 4700mAh बैटरी और ज्यादा बड़ी डिस्प्ले, Phone 1 से बेहतर स्मार्टफोन

Nothing अपने नए स्मार्टफोन Nothing Phone 2 को जुलाई में ग्लोबल स्तर पर लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 जून 2023 11:38 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 2 को जुलाई में ग्लोबल स्तर पर लॉन्च करने वाला है।
  • Nothing Phone 2 में 4,700mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • Nothing Phone 2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC प्रोसेसर दिया जाएगा

Nothing Phone 1 में 6.55 इंच की OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Gadgets 360

Nothing अपने नए स्मार्टफोन Nothing Phone 2 को जुलाई में ग्लोबल स्तर पर लॉन्च करने वाला है। आपको बता दें कि यह बीते साल लॉन्च किए गए Nothing Phone 1 का सक्सेसर होगा है। Nothing के सीईओ और पूर्व वनप्लस को-फाउंडर कार्ल पेई ने पहले स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया था। आगामी स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 पर बेस्ड होगा। इस फोन में 4,700mAh की बैटरी दी जाएगी। ऐसा अनुमान है कि फोन 2 का डिजाइन पहले वाले के समान होगा। अब कंपनी ने फोन के डिस्प्ले साइज समेत कुछ अन्य जानकारियां भी साझा की गई है। यहां हम आपको Nothing Phone 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nothing Phone 2 के अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


ट्विटर थ्रेड में Nothing ने Nothing Phone 2  की डिस्ले डिजाइन साझा किया है जो कि नथिंग फोन 1 की तुलना में 0.15 इंच ज्यादा बड़ी होगी। कंपनी के फर्स्ट जनरेशन के स्मार्टफोन में 6.55 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले दी गई थी, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। ऐसे में फोन 2 में 6.7 इंच की डिस्प्ले होने की संभावना है। इससे पहले पेई ने कहा था कि नथिंग फोन 2 में 4,700 एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो कि फोन 1 में दी गई 4,500 एमएएच की बैटरी की तुलना में 200 एमएएच ज्यादा बड़ी है। आज कंपनी ने कहा कि ये बदलाव "53.45 किलोग्राम के कार्बन फुटप्रिंट को बनाए रखते हुए आगामी फोन के परफॉर्मेंस को बेहतर करेगा जो कि फोन 1 की तुलना में 5 किलोग्राम कम है।

बीते महीने की शुरुआत में पेई ने कंफर्म किया था Nothing Phone 2 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC प्रोसेसर दिया जाएगा जो कि फोन 1 में दिए गए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G+ की तुलना में अपग्रेड है। फोन की शुरुआती टेस्टिंग में दावा किया गया है कि Nothing Phone 2, Phone 1 की तुलना में दोगुना फास्ट है। ऐसी जानकारी है कि यह अपने पुराने मॉडल की तुलना में करीब 80 प्रतिशत अधिक प्रोडक्टिव है। कंपनी ने आज यह भी ऐलान किया कि वह Nothing Phone 2 के लिए 3 साल के एंड्रॉइड अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट प्रदान करेगी। नथिंग फोन 2 में नथिंग फोन 1 की तुलना में ज्यादा रिसाइकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • Bad
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.