Nothing Phone 2 आज होगा लॉन्च, ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव

Nothing Phone 2 में 6.7 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी जाएगी। प्रोसेसर के लिए नथिंग के नए फोन में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC मिलेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जुलाई 2023 10:06 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 2 आज 8.30 बजे भारत और ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
  • Nothing Phone 2 में 12GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी।
  • Nothing Phone 2 में 6.7 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी जाएगी।

Nothing Phone 2 में 6.7 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी जाएगी।

Photo Credit: Twitter/ Evan Blass (@evleaks)

Nothing Phone 2 आज भारत और ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया जाएगा। नथिंग फोन 2 का लॉन्च इवेंट आज शाम से शुरू होगा। कंपनी ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध होगा और प्री-ऑर्डर पहले से ही शुरू हो चुके हैं। इसके अलावा यूजर्स नथिंग फोन 2 को भारत में बैंगलुरु में नथिंग ड्रॉप पॉप-अप स्टोर से खरीद पाएंगे। आइए नथिंग के आगामी फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Nothing Phone 2 भारत में लॉन्च लाइवस्ट्रीम डिटेल्स


Nothing Phone 2 भारत में आज 8.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह इवेंट कंपनी की वेबसाइट के साथ-साथ ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।


Nothing Phone 2 की अनुमानित कीमत और उपलब्धता


अभी कंपनी द्वारा Nothing Phone 2 की आधिकारिक कीमत का खुलासा होना बाकि है। हालांकि, पिछली रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि यह फोन भारत में 42,000 या 43,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च होगा। एक अन्य लीक में यह सुझाव दिया गया था कि यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 729 (लगभग 65,600 रुपये) और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 849 (लगभग 76,500 रुपये) होगी। पहले खुलासा हुआ था कि Nothing Phone 2 दो कलर ऑप्शन व्हाइट और डार्क ग्रे या ब्लैक में आएगा। फोन को फ्लिपकार्ट से 2 हजार (रिफंडेबल) रुपये में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।


Advertisement
Nothing Phone 2 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Nothing Phone 2 में 6.7 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी जाएगी। प्रोसेसर के लिए नथिंग के नए फोन में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC मिलेगा। बैटरी बैकअप के मामले में नया फोन 4,700mAh की बैटरी से लैस होगा। हालांकि, फोन को लेकर अन्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है। मगर लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार, Nothing Phone 2 में 12GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड NothingOS 2.0 पर काम करेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone 2 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • Bad
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.