Apple का iPhone Duo पैसों की बर्बादी है, ऐसा नथिंग के सीईओ कार्ल पेई ने कहा है।
iPhone Duo सबसे महंगा स्मार्टफोन है।
Photo Credit: Apple
Apple ने बीते महीने फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री करते हुए अपना पहला फोल्डेबल आईफोन iPhone Duo लॉन्च किया था। कंपनी के पहले फोल्डेबल डिवाइस ने अपने डिजाइन से दुनिया को हैरान किया, क्योंकि यह काफी स्लिम है। इसके अलावा यह अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन भी है। इसके डिजाइन और कई फीचर्स की लोगों ने तारीफ की, लेकिन इतनी ज्यादा कीमत पर लोगों ने सवाल भी खड़े किए, क्योंकि इसमें कई बेसिक सुविधाओं की कमी भी है। अब Nothing के सीईओ और को-फाउंडर कार्ल पेई ने Apple के iPhone Duo की आलोचना की है। उनका कहना है कि USD 2,000 में आने वाला यह डिवाइस वेस्ट ऑफ मनी है।
कार्ल पेई ने iPhone Duo के कैमरा सिस्टम पर सवाल खड़े किए, उनका मानना है कि इतने महंगे फोन में एप्पल ने टेलीफोटो कैमरा नहीं दिया। इसके अलावा फेस आईडी जैसी सुविधा भी नहीं है जो कि सामान्य प्रीमियम स्मार्टफोन में आमतौर पर नजर आती है। उन्होंने कहा कि इस आईफोन को जितनी महंगी कीमत में लॉन्च किया गया है तो उसके हिसाब से उतने खास फीचर्स नहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने आईफोन के इंटरनल कैमरा पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इंटरनल सेल्फी कैमरा उतना खास नहीं है, जितना कि फोन की एक्सटर्नल डिस्प्ले में मौजूद कैमरा है।
पेई के इस स्टेटमेंट ने एक प्रकार से iPhone Duo को लेकर हो रही चर्चा में और ज्यादा आग में घी डालने का काम किया। फोन में अलग से टेलीफोटो लेंस न होने से यूजर्स को फोटोग्राफी में कुछ चीजों की कमी होती है। जैसे कि किसी प्रीमियम स्मार्टफोन की तुलना में यूजर्स को ऑप्टिकल जूम फोटोग्राफी के दौरान कम विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा फेस ID की कमी से एप्पल ग्राहकों को काफी निराशा हो रही है, क्योंकि आज के समय में 10-15 हजार में आने वाले स्मार्टफोन में फेस अनलॉक सिस्टम मिलता है।
Apple iPhone Duo repair costs in India are out, and they're brutal 🫠 Inner display: ₹1,49,900 Outer display: ₹42,900 Rear camera: ₹26,900 Battery: ₹24,900 Back glass: ₹20,900 Cover layer: ₹5,900 Other damage: ₹2,24,900 One crack on the foldable screen costs almost as much as a new iPhone 18 Pro 💀 #iPhoneDuo #FoldableiPhone
iPhone Duo की रिपेयर लागत भी ज्यादा
iPhone Duo में कुछ फीचर्स में कमी और सिर्फ ज्यादा कीमत को लेकर ही चर्चा ही नहीं हो रही है। बल्कि इसकी रिपेयर लागत को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अगर यह गलती से भी खराब हुआ तो ग्राहकों को काफी महंगा साबित होगा। जाने-माने टिप्सटर अभिषेक यादव ने हाल ही में X पर एक पोस्ट में बताया था कि iPhone Duo अगर खराब हो जाता है तो भारत में कितना खर्चा आएगा। इनर डिस्प्ले खराब होने पर ₹1,49,900, एक्सटर्नल डिस्प्ले पर ₹42,900, रियर कैमरा पर ₹26,900, बैटरी पर ₹24,900, बैक ग्लास पर ₹20,900, कवर लेयर पर ₹5,900 और अन्य नुकसान पर ₹2,24,900 खर्च आ सकता है।
iPhone Duo के कई फीचर्स की तारीफ
Apple के iPhone Duo के कई फीचर्स की तारीफ भी हो रही है। कंपनी ने इस आईफोन को काफी स्लिम बनाया है। फोल्डेबल डिवाइस में अक्सर क्रीज की समस्या आती है तो इस आईफोन में ऐसी डिस्प्ले क्रीज है जो कि न के बराबर दिखती है। इसके अलावा ऑल्वेज-ऑन की सुविधा के साथ 120hz वाली प्रोमोशन डिस्प्ले मिलती है। इसके अलावा लेटेस्ट A20 Pro चिपसेट भी काफी एडवांस है।
हालांकि, अगर कीमत के लिहाज से बात की जाए तो फोल्डेबल फोन अन्य सामान्य स्मार्टफोन की तुलना में आमतौर पर महंगे होते हैं। इनकी कीमत फोल्ड होने वाली डिस्प्ले और हिंज के चलते अधिक हो जाती है। देश में जितने भी फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं तो वो सभी सामान्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन से महंगे हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी