Airtel Xstream सब्सक्रिप्शन अब सभी लोगों के लिए उपलब्ध, जानें कैसे...

एयरटेल दावा करती है कि वह अपनी एक्स्ट्रीम सर्विस के माध्यम से टीवी शोज़ के साथ-साथ ErosNow, Hungama Play और Zee5 समेत ओवर-द-टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म्स पर 10,000 से अधिक फिल्मे पेश करती है। इसमें आपको अंग्रेजी के साथ 13 भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2020 11:46 IST
ख़ास बातें
  • Airtel Xstream सर्विस पहले एयरटेल यूज़र्स के लिए उपलब्ध थी
  • एयरटेल एक्स्ट्रीम में उपलब्ध है 10,000 से ज्यादा फिल्में व शोज़
  • एयरटेल प्रीमियम की कीमत 49 रुपये से है शुरू
Airtel Xstream, वेब स्ट्रीमिंग सर्विस जो पहले Airtel यूज़र्स के लिए ही एक्सल्यूसिव थी, लेकिन अब यह सर्विस हर किसी के लिए उपलब्ध हो चुकी है। जी हां, नए अपडेट के साथ नॉन एयरटेल यूज़र भी एयरटेल एक्स्ट्रीम पर अपना पसंदीदा कॉन्टेंट देख सकते हैं। इस सर्विस की कीमत मासिक 49 रुपये और सालाना 499 रुपये है। एयरटेल दावा करती है कि वह अपनी एक्स्ट्रीम सर्विस के माध्यम से टीवी शोज़ के साथ-साथ ErosNow, Hungama Play और Zee5 समेत ओवर-द-टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म्स पर 10,000 से अधिक फिल्मे पेश करती है। इसमें आपको अंग्रेजी के साथ 13 भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा।

GizBot द्वारा इसकी जानकारी सबसे पहले दी गई, जिसके मुताबिक अब नॉन-Airtel यूज़र्स मासिक व वार्षिक Xstream Premium प्लान खरीदकर Airtel Xstream पर कॉन्टेंट देख सकते हैं, शेयर कर सकते हैं व कॉन्टेंट को डाउनलोड भी कर सकते हैं। अब-तक एयरटेल नेटवर्क पर गैर मौजूद ग्राहकों को ब्राउज़ के माध्यम से कॉन्टेंट देखने की सुविधा उपलब्ध थी।
Advertisement

प्लान खरीद के बाद आप सभी लिस्टेड फिल्मों, टीवी शोज़ और प्रीमियम कॉन्टेंट जिसमें ErosNow, Hungama Play, Lionsgate Play, ShemarooMe, Ultra और Zee5 जैसे प्लेटफॉर्म के ऑरिज़नल्स भी शामिल हैं। इस सर्विस में आपको 350 लाइव टीवी चैनल्स का भी एक्सेस मिलता है। हालांकि, चैनल सपोर्ट अभी भी एयरटेल यूज़र्स तक ही सीमित है, जिसका लाभ नॉन-एयरटेल सब्सक्राइबर्स नहीं उठा सकते।

कॉन्टेंट देखने के अलावा एयरटेल एक्स्ट्रीम आपको सभी लिस्टेड फिल्मों व शोज़ को डाउनलोड करने की भी सुविधा देता है, ताकि आप ऑफलाइन भी इसका एक्सेस कर सकें। इसके अलावा आप अपने पसंदीदा कॉन्टेंट को सीझा एयरटेल एक्सट्रीम ऐप से भी शेयर कर सकते हैं।
Advertisement
 

How to subscribe to Airtel Xstream

एयरटेल अपनी एक्स्ट्रीम सर्विस प्रीपेड, पोस्टपेड, ब्रॉडबैंड और डीटीएच यूज़र्स को फ्री में ऑफर करती है। हालांकि, प्रीपेड ग्राहकों के लिए इस सर्विस का लाभ लेने के लिएं उन्हें योग्य प्लान लेने की आवश्यकता पड़ती है ताकि वह प्रीमियम कॉन्टेंट को भी एक्सेस कर सकें। एयरटेल प्रीपेड ग्राहक एक्स्ट्रीम प्रीमियम सब्सक्रिप्शन को मासिक 49 रुपये व सालाना 499 रुपये का सब्सक्रिप्शन लेना होता है। इसी कीमत को अब नॉन-एयरटेल सब्सक्राइबर्स के लिए भी पेश कर दिया गया है।

आप Airtel Xstream सर्विस को सब्सक्राइब करने के लिए More पर जा सकते हैं, जहां आपको Plans & Offers में जाकर एक्स्ट्रीम पैक को चुनना होगा। यह दोनों ही एंड्रॉयड व आईओएस डिवाइस पर उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  2. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  3. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  4. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  5. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  6. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  7. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  10. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.