Nokia XR20 स्मार्टफोन गीकबेंच पर लिस्ट, कई स्पेसिफिकेशन हुए लीक

Nokia XR20 स्मार्टफोन गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है, जहां फोन का सिंगल कोर स्टोर 509 है, जबकि मल्टी-कोर स्कोर 1455 है। इसके अलावा, लिस्टिंग के मुताबिक यह फोन Android 11 के साथ दस्तक दे सकता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 15 जून 2021 12:45 IST
ख़ास बातें
  • Nokia X10 और Nokia X20 भी स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस थे
  • Nokia XR20 में मिल सकती है 4 जीबी रैम
  • नोकिया एक्सआर20 X सीरीज़ का तीसरा फोन हो सकता है
Nokia XR20 एचएमडी ग्लोबल का आगामी स्मार्टफोन होगा, जिसकी जानकारी लेटेस्ट गीकबेंच लिस्टिंग के जरिए सामने आई है। बता दें, कंपनी ने पिछले दिनों अप्रैल महीने में Nokia X10 और Nokia X20 स्मार्टफोन्स को एक्स सीरीज़ के तहत पेश किया था। वहीं अब इस सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर नोकिया एक्सआर20 फोन को लाया जा सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग के जरिए फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, सामने आई स्पेसिफिकेशन काफी कम है, जिसके आधार पर यह साफ अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि नोकिया एक्सआर20 फोन नोकिया एक्स20 का अपग्रेड वर्ज़न होगा या फिर टोन-डाउन वर्ज़न।

Nokia XR20 स्मार्टफोन गीकबेंच साइट पर लिस्ट हुआ है, जहां फोन का सिंगल कोर स्टोर 509 है, जबकि मल्टी-कोर स्कोर 1455 है। इसके अलावा, लिस्टिंग के मुताबिक यह फोन Android 11 के साथ दस्तक दे सकता है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस होगा, जिससे Nokia X10 और Nokia X20 स्मार्टफोन्स भी लैस थे। हालांकि, आगामी फोन में 4 जीबी रैम दी जा सकती है। संभावना है कि कंपनी इसके साथ अन्य रैम विकल्प को भी पेश कर सकती है।
Advertisement

फिलहाल, गीकबेंच लिस्टिंग मे फोन से जुड़ी केवल इतनी ही जानकारी सामने आई है। उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले समय में इस फोन से जुड़ी अन्य प्रकार की भी जानकारी सामने आ सकती है।
 

Nokia X20 specifications

डुअल-सिम (नैनो) नोकिया एक्स20 एंड्रॉइड 11 पर चलता है और इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और होल-पंच डिज़ाइन वाला 6.67 इंच FHD+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 450nits है। इसमें ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 480 चिपसेट मिलता है, जिसे 6GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। Nokia X10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। कैमरा Zeiss ऑप्टिक्स से लैस है। फ्रंट में 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है, जो फिक्स फोकस लेंस के साथ जुड़ा है। इसमें भी OZO Audio सपोर्ट मिलता है।
Advertisement

Nokia X20 में 128GB तक की स्टोरेज मिलती है, जो 512GB तक एक्सपेंडेबल है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और इसमें डेडिकेटिड गूगल असिस्टेंट बटन भी मौजूद है।

Nokia X20 में भी 4,470mAh की बैटरी मिलती है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसका डायमेंशन 168.94x79.7x9.1mm और वज़न 220 ग्राम है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4470 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.