Nokia X100 और Nokia G300 फोन Netflix HDR सपोर्टिड डिवाइस लिस्ट में हुए स्पॉट!

रिपोर्ट के अनुसार, Nokia X100 और Nokia G300 स्मार्टफोन Netflix HDR सपोर्ट डिवाइस की लिस्ट में शामिल है। इस लिस्ट में Nokia 8.3 5G, Nokia G50, Nokia G300, Nokia X10, Nokia X20, Nokia X100 और Nokia XR20 स्मार्टफोन शामिल हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2021 11:49 IST
ख़ास बातें
  • Nokia G300 5G के स्पेसिफिकेशन हो चुके हैं लीक
  • Nokia X100 से जु़ड़ी किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है
  • लिस्ट में शामिल बाकि फोन हो चुके हैं लॉन्च
Nokia X100 और Nokia G300 कथित रूप से Nokia ब्रांड लाइसेंस HMD Global के आगामी स्मार्टफोन होंगे। कथित रूप से इन दो फोन की मौजूदगी Netflix द्वारा कंफर्म हुई हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, यह दोनों ही फोन Netflix HDR सपोर्ट डिवाइस की लिस्ट में शामिल है। फिलहाल नोकिया एक्स100 स्मार्टफोन से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी ऑनलाइन सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ दिनों पहले ही नोकिया जी300 स्मार्टफोन के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए थे।

Nokiapoweruser की रिपोर्ट के अनुसार, Nokia X100 और Nokia G300 स्मार्टफोन Netflix HDR सपोर्ट डिवाइस की लिस्ट में शामिल है। इस लिस्ट में Nokia 8.3 5G, Nokia G50, Nokia G300, Nokia X10, Nokia X20, Nokia X100 और Nokia XR20 स्मार्टफोन शामिल हैं। बता दें, इस लिस्ट में से Nokia 8.3 5G, Nokia G50, Nokia X10, Nokia X20 और Nokia XR20 स्मार्टफोन लॉन्च किए जा चुके हैं। इस लिहाज़ से कंपनी अब Nokia X100 और Nokia G300 स्मार्टफोन के रूप में अपने दो स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है।
Advertisement

जैसे कि हमने बताया नोकिया एक्स100 स्मार्टफोन से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी फिलहाल ऑनलाइन सामने नहीं आई है, लेकिन इसके विपरित नोकिया जी300 स्मार्टफोन के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन कुछ दिनों पहले ही ऑनलाइन लीक हुए थे।
 

Nokia G300 specifications (leaked)

Nokia G300 की कथित तस्वीरें और प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी Nokiapoweruser द्वारा ही लीक की गई थी। दावा किया गया है कि इस नोकिया फोन में TFT डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1,600 पिक्सल होगा और इसकी पिक्सल डेंसिटी 386 पिक्सल पर इंच होगी। स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा और इसमें स्नैपड्रैगन 480 5जी प्रोसेसर होगा, जिसके साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Advertisement

लीक के मुताबिक, नोकिया सी300 फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा। साथ ही फोन में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। स्मार्टफोन में 30fps पर 1080पी वीडियो रिकॉर्डिंग रिजॉल्यूशन प्राप्त होगा। नोकिया सी300 फोन T3/M3 की Hearing Aid Compatible (HAC) रेटिंग के साथ आएगा और कनेक्टिविटी फीचर्स में जीपीएस, वाई-फाई, 5जी, एलटीई और ब्लूटूथ का सपोर्ट मिलेगा।

कथित रूप से फोन में 4,470 एमएएच की lithium-ion बैटरी दी जाएगी, जो कि 14.4 घंटे तक का टॉकटाइम और 28 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। स्मार्टफोन का भार 210 ग्राम हो सकता है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.81 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4470 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality and design
  • IP rating, MIL STD rating, wireless charging
  • High-quality display
  • Smooth software
  • Useful Emergency key
  • Bad
  • Average camera performance
  • Relatively slow charging
  • Bulky and heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4630 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.