48MP कैमरा और 6GB रैम के साथ Nokia X100 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत...

Nokia X100 5G की कीमत $252 (लगभग 18,681 रुपये) है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। यह फोन खरीद के लिए अमेरिका में 19 नवंबर से उपलब्ध होगा।

48MP कैमरा और 6GB रैम के साथ Nokia X100 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत...
ख़ास बातें
  • Nokia X100 5G में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • नोकिया एक्स100 5जी में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग मिलती है
  • फोन की सेल 19 नवंबर से शुरू होगी
विज्ञापन
Nokia X100 को लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन के तौर पर Nokia ब्रांड लाइसेंस HMD Global द्वारा लॉन्च कर दिया गया है। यह Nokia X सीरीज़ के तहत पेश होने वाला पहला फोन है, जिसे खासतौर पर अमेरिका के लिए बनाया गया है। यह फोन सिंगल कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 5जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ कंपनी ने 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की है। फोटोग्राफी के लिए नोकिया एक्स100 फोन में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
 

Nokia X100 5G price

Nokia X100 5G की कीमत $252 (लगभग 18,681 रुपये) है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। यह फोन खरीद के लिए अमेरिका में 19 नवंबर से उपलब्ध होगा। नोकिया एक्स100 5जी फोन को एक्सल्यूसिवली T-Mobile और Metro T-Mobile के जरिए उपलब्ध है।
 

Nokia X100 5G Specification

डुअल-सिम (नैनो) नोकिया एक्स100 फोन Android 11 पर चलता है और इसमें 6.67-इंच का Full HD+ (2400 x 1080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 5जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए यह क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलेगा।

कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एनएफसी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। साथ ही इसमें फेस अनलॉक सिस्टम भी मौजूद है।

Nokia X100 5G में 4,470mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 9.1x171.44x79.7mm और वज़न 217 ग्राम है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »