Nokia को भारत में जबरदस्त फायदा! 2023 की पहली तिमाही में सेल्स 82 अरब रुपये के पार!

कंपनी की सेल्स में 327% की जबरदस्त ग्रोथ बताई गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2023 17:36 IST
ख़ास बातें
  • नेट सेल्स इस अवधि के दौरान भारत में 82 अरब रुपये को पार कर गई।
  • Reliance Jio और Airtel ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  • Ericsson के चीफ फाइनेंशिअल ऑफिसर ने भी भारत को बताया मजबूत मार्केट

कंपनी की सेल्स में 327% की जबरदस्त ग्रोथ बताई गई है।

Nokia के स्मार्टफोन भारत में खूब बिक रहे हैं। कंपनी ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी कर इसका खुलासा किया। HMD Global कंपनी Nokia ब्रैंड के अंतर्गत स्मार्टफोन बना रही है। जिसकी भारत में अच्छी खासी सेल्स बताई गई है। 2023 की पहली तिमाही के लिए नोकिया स्मार्टफोन्स की सेल्स 1 बिलियन डॉलर यानि कि लगभग 82 अरब रुपये तक पहुंच गई है। इसके पीछे का कारण भारत में तेजी से 5G टेक्नोलॉजी का अपनाया जाना और इसका विस्तार किया जाना बताया गया है। 

Nokia ने Q1 2023 की रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि उसकी नेट सेल्स इस अवधि के दौरान भारत में 82 अरब रुपये को पार कर गई। कंपनी की सेल्स में 327% की जबरदस्त ग्रोथ बताई गई है। ET Telecom की रिपोर्ट के अनुसार, इसके पीछे भारत में तेजी से 5G टेक्नोलॉजी को अपनाया जाना है। भारत के दो बड़े टेलीकॉम खिलाड़ी Reliance Jio और Airtel ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आपको बता दें कि नोकिया टेलीकॉम क्षेत्र में भी बड़े खिलाड़ी के रूप में मौजूदगी रखता है और टेलीकॉम इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न प्रकार के डिवाइस बनाता है। 

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि एक और जहां भारत में नोकिया की सेल्स में जबरदस्त इजाफा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ यहां बढ़ती सेल्स की वजह से नॉर्थ अमेरिका में कंपनी की घटती सेल्स को और अधिक नीचे गिरने से रोकने में मदद मिली है। सिर्फ नोकिया ही नहीं, भारत एक और टेक दिग्गज के लिए सबसे बड़ी फायदेमंद मार्केट के रूप में उभरा है। 

हाल ही में Ericsson के चीफ फाइनेंशिअल ऑफिसर कार्ल मिलेंडर ने कहा था कि भारत कंपनी के लिए बहुत फायदेमंद मार्केट साबित हो रहा है। यहां पर कंपनी कि सेल्स में 5 गुना इजाफा हुआ है। यह एक मजबूत मार्केट है। नोकिया के प्रेसिडेंट और सीईओ पेक्का लंडमार्क ने कहा है कि 2023 में कंपनी के इसी तरह ग्रोथ करने के आसार नजर आ रहे हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia, Q1 2023, nokia sales in india

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.