• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel का सबसे धांसू प्लान! 84 दिनों तक अनलिमिटिड कॉल, 6GB डेटा और फ्री ऐप बेनिफिट मात्र इतने रुपये में!

Airtel का सबसे धांसू प्लान! 84 दिनों तक अनलिमिटिड कॉल, 6GB डेटा और फ्री ऐप बेनिफिट मात्र इतने रुपये में!

इस एयरटेल प्लान के साथ आपको 900 free SMS भी दिए जाते हैं।

Airtel का सबसे धांसू प्लान! 84 दिनों तक अनलिमिटिड कॉल, 6GB डेटा और फ्री ऐप बेनिफिट मात्र इतने रुपये में!

इस एयरटेल प्लान के साथ आपको 900 free SMS भी दिए जाते हैं।

ख़ास बातें
  • ये प्लान आपको 6GB इंटरनेट देता है
  • यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है
  • अनलिमिटिड लोकल, एसटीडी कॉलिंग के अलावा रोमिंग कॉल्स की भी सुविधा
विज्ञापन
एयरटेल (Airtel) अपने ग्राहकों के लिए अनलिमिटिड कॉलिंग सेग्मेंट में ट्रूली अनलिमिटिड प्लान (Truly Unlimited Plan) पेश करती है। ये प्लान उन यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं जो लम्बी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग और इंटरनेट डेटा भी चाहते हैं, वो भी एक किफायती दाम में। आज हम आपको कंपनी के ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। इस प्लान की खास बात है कि इसमें आपको जो इंटरनेट डेटा मिलता है उसे आप अपनी सहूलियत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही यह कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी यूजर को देता है।  

एयरटेल 84 दिनों की वैधता वाला एक किफायती प्लान पेश करती है। यह प्रीपेड प्लान 455 रुपये में Airtel Thanks App या कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से एक्टिवेट करवाया जा सकता है। लगभग 3 महीने की वैधता वाला ये प्लान आपको अनलिमिटिड लोकल, एसटीडी कॉलिंग के अलावा रोमिंग कॉल्स की सुविधा भी देता है। इस प्लान में यूजर को 6GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा दिया जाता है जो प्लान की वैधता तक मान्य होगा। यानि कि इस डेटा को आप वैलिडिटी के दौरान अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं और इसमें कोई डेली लिमिट नहीं है। 

इस एयरटेल प्लान के साथ आपको 900 free SMS भी दिए जाते हैं। प्लान में कुछ एक्सट्रा बेनिफिट्स भी शामिल हैं। इसमें फास्ट टैग पर 100 रुपये का कैशबैक दिया गया है। साथ ही आपको फ्री हैलो ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून की तरह सेट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है। जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुन सकते हैं और अपनी हैलो ट्यून के रूप में सेट कर सकते हैं। 

Airtel का यह प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है जिन्हें कॉलिंग के लिए लम्बी वैलिडिटी और अनलिमिटिड कोटा चाहिए होता है। फिर भी ये प्लान आपको 6GB इंटरनेट देता है, जिससे आपके पास इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए भी एक बैकअप बना रहता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  2. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  4. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  5. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  6. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  7. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  8. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  9. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  10. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »