• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nokia ने लॉन्‍च किए भारत में 2 सस्ते फोन, 1299 रुपये में वायरलैस FM समेत मिलेंगी कई खूबियां

Nokia ने लॉन्‍च किए भारत में 2 सस्ते फोन, 1299 रुपये में वायरलैस FM समेत मिलेंगी कई खूबियां

Nokia 105 (2022) चारकोल और ब्‍लू कलर में आता है। इसकी कीमत 1,299 रुपये है। दूसरी ओर, Nokia 105 Plus के दाम 1,399 रुपये हैं।

Nokia ने लॉन्‍च किए भारत में 2 सस्ते फोन, 1299 रुपये में वायरलैस FM समेत मिलेंगी कई खूबियां

Photo Credit: Nokia

इन्‍हें प्रमुख रिटेल स्टोर्स, ई-कॉमर्स साइट्स और नोकिया की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा।

ख़ास बातें
  • कंपनी इन फोन्स पर 1 साल की रिप्लेसमेंट गारंटी भी दे रही है
  • ये फोन 12 घंटे तक का टॉकटाइम और 18 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देते हैं
  • हालांकि कंपनी ने बैटरी कैपिसिटी के बारे में नहीं बताया है
विज्ञापन
नोकिया स्‍मार्टफोन्‍स का लाइसेंस रखने वाली HMD Global ने Nokia 105 (2022) और Nokia 105 Plus फीचर फोन को इंडिया में लॉन्‍च कर दिया है। दोनों फोन ड्यूरेबल एक्‍सटीरियर के साथ आते हैं। कंपनी ने कहा है कि ये फोन स्‍क्रैच रजिस्‍टेंट हैं और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी से लैस हैं। Nokia 105 (2022) फोन में Nokia 105 (2019) के जैसी ही खूबियां हैं। वहीं, Nokia 105 Plus फोन एक्सपेंडेबल स्टोरेज, ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, MP3 प्लेयर समेत कई फीचर्स के साथ आता है। 
 

Nokia 105 (2022) और Nokia 105 Plus के दाम और उपलब्‍धता 

Nokia 105 (2022) चारकोल और ब्‍लू कलर में आता है। इसकी कीमत 1,299 रुपये है। दूसरी ओर, Nokia 105 Plus के दाम 1,399 रुपये हैं। यह चारकोल और रेड कलर में उपलब्ध है। इन्‍हें प्रमुख रिटेल स्टोर्स, ई-कॉमर्स साइट्स और नोकिया की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा। कंपनी इन फोन्स पर 1 साल की रिप्लेसमेंट गारंटी भी दे रही है।
 

Nokia 105 (2022) और Nokia 105 Plus के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

ये फीचर फोन 2G हैं, जिनमें 1.77 इंच की स्क्रीन है। दोनों फोन S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। इन फोन्‍स में चार्जिंग के लिए एक माइक्रो-USB पोर्ट और एक 3.5mm का ऑडियो जैक दिया गया है। दोनों नोकिया फोन वायरलेस FM स्ट्रीमिंग को सपोर्ट करते हैं। Nokia 105 (2022) और नोकिया 105 Plus में 'लंबे समय तक चलने वाली' बैटरी है। दावा किया जाता है कि यह 12 घंटे तक का टॉकटाइम और 18 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देती हैं। हालांकि कंपनी ने बैटरी कैपिसिटी के बारे में नहीं बताया है। ये जरूर बताया है कि बैटरी को फुल चार्ज होने में 1.5 घंटे का समय लगता है।

दोनों फोन में इनबिल्ट मेमोरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह 2,000 कॉन्टैक्ट्स और 500 SMS मैसेज को स्टोर कर सकती है। दोनों फोन्‍स में एक बिल्ट-इन टॉर्च है। इसके अलावा Snake जैसा क्लासिक गेम्स भी प्रीलोड किया गया है। Nokia 105 Plus में 32GB तक मेमोरी कार्ड का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसमें MP3 और ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग फीचर भी दिया गया है। इन्‍हें प्रमुख रिटेल स्टोर्स, ई-कॉमर्स साइट्स और नोकिया की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »