नोकिया फोन के लिए भारत होगा सफलता का पैमाना

अगर नोकिया के फ़ीचर फोन और स्मार्टफोन भारत में सफल होते हैं तो कंपनी ऐसी ही सफलता अन्य मार्केट में भी हासिल करेगी। ऐसा कहना है एचएमडी ग्लोबल के मुख्य प्रोडक्ट अधिकारी जूहो सरविकास का। याद रहे कि फिनलैंड की एचएमडी ग्लोबल कंपनी अब नोकिया ब्रांड के फोन बनाती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 मई 2017 15:22 IST
ख़ास बातें
  • ऐसा कहना है एचएमडी ग्लोबल के मुख्य प्रोडक्ट अधिकारी जूहो सरविकास का
  • फिनलैंड की एचएमडी ग्लोबल कंपनी अब नोकिया ब्रांड के फोन बनाती है
  • नोकिया फ़ीचर फोन एचएमडी ग्लोबल की रणनीति का अहम हिस्सा होंगे
अगर नोकिया के फ़ीचर फोन और स्मार्टफोन भारत में सफल होते हैं तो कंपनी ऐसी ही सफलता अन्य मार्केट में भी हासिल करेगी। ऐसा कहना है एचएमडी ग्लोबल के मुख्य प्रोडक्ट अधिकारी जूहो सरविकास का। याद रहे कि फिनलैंड की एचएमडी ग्लोबल कंपनी अब नोकिया ब्रांड के फोन बनाती है।

नोकिया फ़ीचर फोन एचएमडी ग्लोबल की रणनीति का अहम हिस्सा होंगे और भारत सफलता का पैमाना। यह खुलासा जूहो सरविकास ने किया। सोमवार को कंपनी के एक इवेंट में गैजेट्स 360 से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत कंपनी के लिए पहला रिसर्च मार्केट है। अगर नोकिया ब्रांड के फ़ीचर फोन और स्मार्टफोन यहां सफल होते हैं तो अन्य मार्केट में भी इन्हें सराहे जाने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने बताया कि एचएमडी ग्लोबल की नज़र चीन जैसे अन्य मार्केट पर भी है। और कहा, "अगर हम भारतीय ग्राहकों का दिल जीतने और भरोसा हासिल करने में कामयाब रहे तो मुझे ग्लोबल मार्केट को लेकर कोई चिंता नहीं है।"
Advertisement

जब हमने सरविकास से भविष्य में 4जी से लैस नोकिया 3310 फ़ीचर लाने की योजना के बारे में पूछा तो उन्होंने इसे पूरी तरह से खारिज नहीं किया। लेकिन उन्होंने इसके संबंध में किसी योजना के बारे में विस्तार से कुछ भी नहीं बताया। हालांकि, उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो के टेलीकॉम इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद से 4जी नेटवर्क के विस्तार होने के कारण कंपनियों के पास अब नई तकनीक को लेकर खोज करने का एक और मौका आ गया है।

फ़ीचर फोन भविष्य में भी कंपनी की रणनीति का सबसे अहम हिस्सा होंगे। सरविकास ने इसकी वजह ग्राहकों की ज़रूरत बताई। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में कई लोग ऐसे हैं जो फ़ीचर फोन को अपने सेकेंडरी डिवाइस के तौर पर इस्तेमाल करना चाहते हैं। एचएमडी ग्लोबल की कोशिश इस मार्केट को नोकिया फ़ीचर फोन उपलब्ध कराने की है।
Advertisement

नोकिया के एंड्रॉयड फोन- नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 के बारे में बात करते हुए एचएमडी ग्लोबल के इस अधिकारी ने आधिकारिक लॉन्चतारीख और कीमत का खुलासा नहीं किया। लेकिन यह भरोसा ज़रूर दिलाया कि कंपनी का ज़ोर सिर्फ स्पेसिफिकेशन पर नहीं है, बल्कि एक दमदार पैकेज ग्राहक को देने पर है। सरविकास ने कहा कि एचएमडी ग्लोबल की टीम ऐसे क्षेत्रों में निवेश करना पसंद करेगी जिससे स्मार्टफोन की वैल्यू बढ़ाई जा सके, ना कि सिर्फ स्पेसिफिकेशन बढ़ाए जाएं। उदाहरण के तौर पर उन्होंने कहा कि नोकिया 6 में 3 जीबी रैम है और ग्राहकों को कभी भी इसकी परफॉर्मेंस 5 जीबी या 6 जीबी रैम वाले फोन की तुलना में कम होने का एहसास नहीं होगा। कंपनी की कोशिश सिर्फ स्पेसिफिकेशन पर ध्यान नहीं देकर इमेजिंग सॉल्यूशन और डिस्प्ले क्वालिटी जैसे तकनीक को बेहतर बनाने की रही है।
Advertisement

सॉफ्टवेयर सपोर्ट की बात करें तो नोकिया 5 और नोकिया 6 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा के साथ आएंगे। और नोकिया 3 को भी जल्द ही एंड्रॉयड 7.1.1 का अपडेट मिलेगा। उन्होंने कहा कि कंपनी की चाहत तो अपने स्मार्टफोन को आजीवन अपडेट देने की है। लेकिन यह गूगल और चिपसेट निर्माता कंपनियों (क्वालकॉम और मीडियाटेक) पर निर्भर करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 3, Nokia 6, Nokia 5, Nokia Android Phones

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.