Nokia G50 5G की कीमत हुई ऑनलाइन लीक, स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स आए सामने

Nokia G50 5G स्मार्टफोन की कीमत EUR 259 (लगभग 22,515) या EUR 269 (लगभग 23,366 रुपये) होगी। इसके अलावा, फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हो सकते हैं, वो हैं ऑशन ब्लू और मिडनाइट सन। फोन में 2 साल तक की वॉरंटी भी मिल सकती है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 13 सितंबर 2021 11:18 IST
ख़ास बातें
  • Nokia G50 5G में मिल सकती है 4,850 एमएएच की बैटरी
  • ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आ सकता है नोकिया जी50 5जी
  • फोन में मिल सकते हैं दो कलर ऑप्शन
Nokia G50 5G के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन लीक के बाद अब लेटेस्ट लीक में फोन की कीमत की जानकारी सामने आई है। लगातार सुर्खियों में बने रहने की वजह से अटकलें लगाना बिल्कुल सुरक्षित होगा कि यह फोन लॉन्च के लिए बिल्कुल तैयार है। अब-तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह नोकिया का किफायती 5जी स्मार्टफोन होगा। पुरानी लीक के मुताबिक, फोन में चार रैम और स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं। साथ ही यह फोन स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस होगा। आपको बता दें, हाल ही में फोन के कुछ रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए थे, जिसके मुताबिक यह फोन दो कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकता है।

Gizmochina की लेटेस्ट रिपोर्ट में टिप्सटर Roland Quandt का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Nokia G50 5G स्मार्टफोन की कीमत EUR 259 (लगभग 22,515) या EUR 269 (लगभग 23,366 रुपये) होगी। इसके अलावा, फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हो सकते हैं, वो हैं ऑशन ब्लू और मिडनाइट सन। फोन में 2 साल तक की वॉरंटी भी मिल सकती है।
Advertisement
 

Nokia G50 5G specifications (Rumored)

पुरानी लीक स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो नोकिया जी50 5जी फोन Android 11 पर काम करेगा। इसमें 6.38 इंच एचडी+ (720 x 1560 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा। वहीं, फोन स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

फोन की बैटरी, 4,850 एमएएच की होगी। वहीं, नोकिया जी50 5जी का डायमेंशन 173.83 x 77.68 x 8.85m और भार 220 ग्राम होगा।
Advertisement

नोकिया ब्रांड लाइसेंस HMD Global ने फिलहाल नोकिया जी50 स्मार्टफोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी का खुलासा नहीं किया है। हालांकि पुरानी रिपोर्ट्स में जानकारी मिली थी कि यह नोकिया का सबसे किफायती 5जी नोकिया फोन होगा जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मौजूद होगा।

रेंडर्स में देखा गया है कि बैक पैनल पर कैमरा सेटअप सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल में स्थित है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर एक एलईडी फ्लैश के साथ स्थित हैं। बता दें, इंस्टाग्राम पोस्ट में जानकारी दी गई थी कि फोन का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.