Nokia G42 5G नए 'सो पिंक' कलर में 16GB रैम, 256GB स्टोरेज के साथ होगा लॉन्च

Nokia G42 5G में 6.56-इंच का एचडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2023 08:24 IST
ख़ास बातें
  • यह स्नैपड्रैगन 480 प्लस 5G प्रोससेर से लैस है।
  • फोन में बड़ी बैटरी मिलती है और 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।
  • इसे सो पर्पल और सो ग्रे कलर्स में लॉन्च किया गया था।

फोन में 6.56 इंच का HD डिस्‍प्‍ले मिलता है।

Photo Credit: Nokia

HMD ग्लोबल ने भारत में Nokia G42 5G को पिछले महीने लॉन्‍च किया था। फोन में 6.56 इंच का HD डिस्‍प्‍ले मिलता है। यह स्नैपड्रैगन 480 प्लस 5G प्रोससेर से लैस है। फोन में बड़ी बैटरी मिलती है और 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। नोकिया का यह फोन दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था। अब इसका एक और नया कलर वेरिएंट जल्द लॉन्च होने की बात कंपनी ने कही है। आइए जानते हैं कैसा होगा नया कलर वेरिएंट। 

Nokia G42 5G को कंपनी ने भारत में 12,599 रुपये में लॉन्च किया था। यह फोन Amazon से खरीदा जा सकता है। इसे सो पर्पल और सो ग्रे कलर्स में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी इसका एक और कलर वेरिएंट लेकर आ रही है। नोकिया ने खुलासा किया है कि नोकिया जी42 5जी को अब सो पिंक कलर में ज्यादा रैम, स्टोरेज के साथ लॉन्च करेगी। कंपनी ने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी घोषणा की है। इसमें 16 जीबी रैम होगी और 256 जीबी स्टोरेज होगी। जबकि पिछले महीने लॉन्च किए गए फोन को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में उतारा गया था। 
 

Nokia G42 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स

Nokia G42 5G में 6.56-इंच का एचडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह 90 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्‍शन दिया गया है। Nokia G42 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्लस 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह एंड्रॉयड 13 पर ऑपरेट करता है। Nokia G42 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। साथ में 2 मेगापिक्‍सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। नोकिया ने फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया है। 

इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 20W फास्ट वायर्ड चार्जर के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में फोन तीन दिन तक चल सकता है।  
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.