• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nokia G22, सस्ता स्मार्टफोन 5050mAh बैटरी, 4GB रैम, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Nokia G22, सस्ता स्मार्टफोन 5050mAh बैटरी, 4GB रैम, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

नोकिया के इस फोन में 50MP का मेन कैमरा है। साथ में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

Nokia G22, सस्ता स्मार्टफोन 5050mAh बैटरी, 4GB रैम, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Nokia

फोन को चारकोल, ग्रीन और पिंक कलर्स में खरीदा जा सकता है।

ख़ास बातें
  • Nokia ने अपना नया स्मार्टफोन Nokia G22 पेश कर दिया है।
  • फोन को चारकोल, ग्रीन और पिंक कलर्स में खरीदा जा सकता है।
  • फोन में Unisoc T606 चिपसेट दिया गया है।
विज्ञापन
Nokia ने अपना नया स्मार्टफोन Nokia G22 पेश कर दिया है। खास बात ये है कि कंपनी ने इसे रिपेयरिंग के वादे के साथ पेश किया है। Nokia G22 में 6.52 इंच का डिस्प्ले है। जिसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। सेफ्टी के लिए कंपनी ने इसके साथ Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन दिया है। फ्रंट में ये स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल कैमरा से लैस होकर आता है जिसके साथ आप अपनी सेल्फी का शौक पूरा कर सकते हैं। इस फोन की कीमत और अन्य फीचर्स की पूरी जानकारी हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। 
 

Nokia G22 की कीमत, उपलब्धता

Nokia G22 की कीमत 130 यूरो (लगभग 11 हजार रुपये) है। फोन को चारकोल, ग्रीन और पिंक कलर्स में खरीदा जा सकता है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि फोन यूरोप में खरीद के लिए उपलब्ध है। 
 

Nokia G22 के स्पेसिफिकेशंस

Nokia G22 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.52 इंच डिस्प्ले दिया गया है जिसमें एचडी प्लस रिजॉल्यूशन देखने को मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए यह गोरिल्ला ग्लास 3 की सेफ्टी के साथ आता है। प्रोसेसिंग की बात करें तो फोन में Unisoc T606 चिपसेट दिया गया है। जिसके साथ में 4GB की रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज में 128 जीबी का विकल्प भी ब्रैंड ने दिया है। फोन में Android 12 का सपोर्ट है और कंपनी ने दो साल तक ओएस अपडेट्स व 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है। 

फोटोग्राफी डिपार्टमेंट पर नजर डालें तो नोकिया के इस फोन में 50MP का मेन कैमरा है। साथ में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए यह 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा को सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। पावर के लिए डिवाइस में 5,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जिसके साथ में 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल जाता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia G22, Nokia G22 features, Nokia G22 price
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  2. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  3. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  4. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  5. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  6. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  7. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  8. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  9. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  10. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »