नोकिया भी फोल्डबेल स्मार्टफोन कर सकती है लॉन्च

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 जनवरी 2017 15:24 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने फोल्डेबल डिवाइस का पेटेंट पा लिया है
  • कंपनी ने दिसंबर 2013 में पेटेंट के लिए आवेदन दिया था
  • बता दें कि नोकिया ने एक बार फिर स्मार्टफोन बिजनेस में वापसी कर ली है
लैपटॉप अब फ्लैक्सिबल डिज़ाइन के साथ आते हैं। 360 डिग्री वाला फ़ीचर आज के प्रोडक्ट में आम हो चला है। आने वाले दिनों में हम स्मार्टफोन में भी इस किस्म के प्रयोग देख सकते हैं। पहले ही पता चला था कि सैमसंग इस साल की तीसरी तिमाही में फ्लैक्सिबल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। वहीं, एलजी भी ऐसा ही एक प्रोडक्ट चौथी तिमाही में पेश कर सकती है। इस तकनीक को प्रयोग में लाने वाली कंपनियों में नोकिया का भी नाम जुड़ सकता है। कंपनी ने फोल्डेबल डिवाइस का पेटेंट पा लिया है। पेटेंट तो इसी ओर इशारा करते हैं कि नोकिया इस साल फ्लैक्सिबल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।

दरअसल, नोकिया को यूएस पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस द्वारा पिछले साल सितंबर महीने में फोल्ड होने वाले डिवाइस का पेटेंट दिया गया था। कंपनी ने दिसंबर 2013 में पेटेंट के लिए आवेदन दिया था। फोनएरिना ने पेटेंट के कागज़ात को सार्वजनिक किया है। इसमें एक छोटा सा पॉकेट मिरर जैसा डिवाइस नज़र आ रहा है जो बीच से मुड़ सकता है। डिवाइस के मध्य के दोनों तरफ एक जैसे हिस्से हैं जिन्हें मिलाकर एक बड़ा डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन बनता है। नोकिया ने इसके पेटेंट के लिए आवेदन 4 दिसंबर 2013 को दिया था। इसे मंजूरी 13 सितंबर 2016 को मिली।
Advertisement

साफ कर दें कि पेटेंट मंजूर हो जाने का मतलब यह नहीं कि कंपनी हर हाल में फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च करेगी ही। इसे हमें भविष्य की तकनीक के तौर पर देखना चाहिए जिसे कंपनी बाद में आम यूज़र तक पहुंचा सकती है।

नोकिया द्वारा फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश किए जाने के दावे को बल एक दूसरे पेटेंट से मिलता है जिसमें कंपनी ने एक मुड़ने वाली बैटरी के लिए आवेदन दिया था।
Advertisement

बता दें कि नोकिया ने एक बार फिर स्मार्टफोन बिजनेस में वापसी कर ली है। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन अब फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल द्वारा बनाए जा रहे हैं। कंपनी अगले महीने होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में भी नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.