Nokia C20 Plus फोन 11 जून को होगा लॉन्च, 5,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस...

HMD Global द्वारा साझा किए टीज़र में नोकिया सी20 प्लस फोन के बैक पैनल को देखा जा सकता है, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप का खुलासा होता है। इस फोन के में टेक्चर बैक दिया जा सकता है, जो कि इससे पहले Nokia C20 और Nokia C10 स्मार्टफोन में फीचर किया गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 जून 2021 10:24 IST
ख़ास बातें
  • Nokia C20 Plus फोन 11 जून को होगा लॉन्च
  • HMD Global ने पोस्ट की है फोन की टीज़र तस्वीर
  • नोकिया सी20 प्लस कथित रूप से गीकबेंच पर हो चुका है लिस्ट

Nokia C20 का सक्सेसर होगा Nokia C20 Plus

Nokia C20 Plus स्मार्टफोन को 11 जून को लॉन्च किया जाएगा, जिसका खुलासा Nokia ब्रांड लाइसेंस एचएमडी ग्लोबल द्वारा वीबो पर किया गया है। नया नोकिया फोन मौजूदा Nokia C20 का अपग्रेड वर्ज़न होगा, जिसे फिनिश टेक कंपनी ने अप्रैल महीने में लॉन्च किया था। कंपनी ने नोकिया सी30 प्लस की लॉन्च तारीख का ऐलान करते हुए एक टीज़र तस्वीर साझा की है, जिसके मुताबिक यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। इससे प्रतीत होता है कि यह स्मार्टफोन एंट्री-लेवल स्पेसिफिकेशन से लैस होगा। खबरों की मानें, तो नोकिया सी20 प्लस का मॉडल नंबर TA-1388 होगा।
 

Nokia C20 Plus launch date

Nokia के आधिकारिक वीबो अकाउंट के जरिए खुलासा किया गया है कि Nokia C20 Plus स्मार्टफोन 11 जून को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस ऐलान के साथ एक टीज़र तस्वीर साझा की है, जिससे जानकारी मिलती है कि यह लॉन्च इवेंट चीन में 11 जून को 10am CST Asia (भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे) शुरू होगा। यह स्मार्टफोन चीन में Nokia Lite ईयरबड्स के साथ पेश किए जा सकते हैं, जो कि अप्रैल में 36 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च हो चुके हैं।
Advertisement
 

Nokia C20 Plus specifications (expected)

HMD Global द्वारा साझा किए टीज़र में नोकिया सी20 प्लस फोन के बैक पैनल को देखा जा सकता है, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप का खुलासा होता है। इस फोन के में टेक्चर बैक दिया जा सकता है, जो कि इससे पहले Nokia C20 और Nokia C10 स्मार्टफोन में फीचर किया गया था। इसके अलावा, तस्वीर से यह भी इशारा मिलता है कि नोकिया सी20 प्लस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद नहीं होगा। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक दिया जा सकता है, जो कि टॉप पर स्थित होगा।

एचएमडी ग्लोबल ने फिलहाल फोन के हार्डवेयर संबंधी जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, पिछले ही दिनों फोन से जुड़े स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आ चुके हैं। माना जा रहा है कि इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, वहीं रियलमी सी20 फोन 2,000 एमएएच बैटरी से लैस था।
Advertisement

नोकिया सी20 प्लस फोन को कथित रूप से China Quality Certification Center का सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुका है, जहां वह मॉडल नंबर TA-1388 के साथ लिस्ट था। सर्टिफिकेशन साइट से खुलासा हुआ था कि इस फोन में 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

गीकबेंच लिस्टिंग से मालूम चला था कि नोकिया सी20 प्लस फोन Unisoc SC9863A प्रोसेसर के साथ आ सकता है और इसमें कम से कम 3 जीबी रैम मिल सकती है। इसके अलावा, यह फोन एंड्रॉयड 11 के साथ दस्तक दे सकता है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Practical design
  • Bad
  • Slow charging
  • Below-average cameras
  • Lots of preloaded apps
  • Android Go is half-baked
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनीसॉक एससी9863ए

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4950 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

यूनीसॉक एससी9863ए

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक एससी7331ई

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4470 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.