Nokia C2 के स्पेसिफिकेशन लीक, 4जी सपोर्ट होने का दावा

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाले वाली HMD Global नोकिया सी2 हैंडसेट में 4जी सपोर्ट और यूनीसॉक प्रोसेसर देने की सोच रही है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 2 मार्च 2020 18:13 IST
ख़ास बातें
  • TA-1204 मॉडल नंबर के साथ आएगा नोकिया सी2
  • नोकिया सी2 को MWC 2020 में पेश किए जाने के कयास थे
  • नोकिया सी2 की कीमत 4,000 रुपये के आसपास हो सकती है
Nokia C सीरीज़ के एक नए स्मार्टफोन को मार्केट में लाने की तैयारी है। Nokia C1 लॉन्च होने के कुछ महीनों बाद ही एक नई रिपोर्ट में Nokia C2 को जल्द ही मार्केट में लाने की ओर इशारा दिया गया है। नोकिया सी1 पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुआ था, यह Nokia C1-01 नाम वाले पुराने फीचर फोन का स्मार्ट डिवाइस वर्ज़न है। याद रहे कि Nokia C1-01 साल 2010 में लॉन्च हुआ था। नोकिया सी1 को पहली बार स्मार्टफोन में अपग्रेड करने वाले यूज़र्स को ध्यान में रख कर डिजाइन किया गया था। नोकिया सी2 पर अभी कंपनी की मुहर लगना बाकी है, लेकिन यह भी संभवतः पहली बार स्मार्टफोन में अपग्रेड करने वाले यूज़र्स के लिए ही होगा।
 

Nokia C2 specifications (rumoured)

रिपोर्ट्स के अनुसार, नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाले वाली HMD Global नोकिया सी2 हैंडसेट में 4जी सपोर्ट और यूनीसॉक प्रोसेसर देने की सोच रही है। इस फोन में डुअल सिम कार्ड स्लॉट होगा और हैंडसेट TA-1204 मॉडल नंबर के साथ आएगा।

लुक और कैमरा के मामले में नए स्मार्टफोन को कुछ अपग्रेड्स के साथ आने की उम्मीद है। नोकिया सी1 में 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा और एंड्रॉयड 9 पाई दिया गया था। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 1 जीबी रैम, 3जी सपोर्ट और 2,500 एमएएच की बैटरी दी गई थी। नोकिया सी1 दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध था- रेड और ब्लैक। उम्मीद है कि नए फोन में और भी रंगों के विकल्प मिलेंगे।

नोकिया सी2 को MWC 2020 में पेश किए जाने के कयास थे। लेकिन कोरोना वायरस के चलते इस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया गया। बर्सिलोना में आयोजित होने वाले इस इवेंट में Nokia 8.2 5G, Nokia 5.2 और Nokia 1.3 को भी पेश किए जाने की उम्मीद थी।
 

Nokia C2 price (expected)

नोकिया सी1 की मौज़ूदा कीमत लगभग 4 हजार रुपये है। नोकिया सी2 की कीमत इसके आसपास ही हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia C Series, Nokia C1, Nokia C2, Nokia C2 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  6. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  7. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  9. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  10. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.