Nokia C2 में एंड्रॉयड गो एडिशन हैंडसेट से उठा पर्दा, जानें खासियतें

Nokia C2 की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। Nokia के पुराने फोन के दाम पर गौर करें तो नोकिया सी2 की कीमत 10,000 रुपये से कम हो सकती है।

Nokia C2 में  एंड्रॉयड गो एडिशन हैंडसेट से उठा पर्दा, जानें खासियतें

Nokia C2 सयान और ब्लैक रंग के विकल्प में आएगा।

ख़ास बातें
  • Nokia C2 में क्वाड-कोर 1.4 गीगाहर्ट्ज़ यूनिसोक प्रोसेसर होगा
  • नोकिया सी2 में होगी 2,800 एमएएच की बैटरी
  • नोकिया सी2 को भारत में लॉन्च किए जाने की जानकारी नहीं
विज्ञापन
Nokia C2 गुरुवार को लॉन्च होने वाला है, लेकिन लॉन्च से पहले ही आधिकारिक तौर पर फोन के स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा लिया गया है। बता दें कि नोकिया सी2 एक 4जी स्मार्टफोन है जो मार्केट में Nokia C1 के अपग्रेड के तौर पर लाया जा रहा है जो एक 3जी स्मार्टफोन है। Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल इस हफ्ते ही एक इवेंट आयोजित करने वाली है जिसमें नोकिया सी2 स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में खुलासा किया जाएगा। अब कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोन से पर्दा उठाया है। वहीं, फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नोकिया की वेबसाइट पर हो चुका है। अब तक यह साफ नहीं है कि नोकिया सी2 भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।
 

Nokia C2 price

Nokia द्वारा फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया गयाहै। पुराने हैंडसेट के दाम के आधार पर अनुमान है कि Nokia C2 की कीमत 10,000 रुपये से कम हो सकती है। ज्यादा जानकारियों का खुलासा 19 मार्च को लॉन्च इवेंट में होगा। उम्मीद तो यह भी है कि एचएमडी ग्लोबल लंदन के ऑनलाइन इवेंट में नोकिया का नया 5जी स्मार्टफोन Nokia 8.2 भी लॉन्च कर सकती है।
 


Nokia C2 specifications

नोकिया वेबसाइट के मुताबिक, नोकिया सी2 फोन में 5.2 इंच की एचडी+ स्क्रीन, 1 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी। फोन की स्टोरेज क्षमता माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) के ज़रिए बढ़ाई भी जा सकती है। फोन में क्वाड-कोर 1.4 गीगाहर्ट्ज़ यूनिसोक प्रोसेसर होगा, इसके अलावा यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई (गो एडिशन) पर काम करेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो नोकिया सी2 में 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया जाएगा। एलईडी फ्लैश फोन के फ्रंट और बैक पैनल का हिस्सा होगा। नोकिया सी1 में भी कुछ ऐसे फीचर्स थे। इसके अलावा नोकिया सी2 में 2,800 एमएएच की बैटरी, 3.5 एमएम जैक और एफएम रेडियो होगा। इसमें आपको गूगल असिस्टेंट के लिए अलग बटन भी मिलेगा।

नोकिया सी2 का वज़न 161 ग्राम है और डाइमेंशन 154.8 x 75.59 x 8.85 मिलीमीट है। यह फोन सयान और ब्लैक रंग के विकल्प में आएगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie (Go Edition)
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसर1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie (Go Edition)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia C2, Nokia C2 Specifications, Nokia C2 Price, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »