Nokia की X सीरीज और G सीरीज में जल्द मिलेगा Android 13 अपडेट, जानें कौन से स्मार्टफोन्स सबसे पहले होंगे अपग्रेड

फिनलैंड की स्मार्टफोन ब्रैंड Nokia ने अपने X सीरीज और G सीरीज के फोन्स में एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन अपडेट करने की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2022 11:06 IST
ख़ास बातें
  • इनमें नोकिया की एक्स सीरीज और जी सीरीज के कई स्मार्टफोन्स शामिल हैं
  • कंपनी जल्द शुरू करेगी एंड्रॉयड 13 का रोलआउट
  • अधिकारिक डेट की नहीं की घोषणा

Nokia ने अपने X सीरीज और G सीरीज के फोन्स में एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन अपडेट करने की घोषणा कर दी है।

Nokia  ने अपने स्मार्टफोन्स में एंड्रॉयड 13 अपडेट देने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन्स की लिस्ट बताई है जिसमें वह जल्द ही Android 13 अपडेट रोल आउट शुरू करने जा रही है। कुछ समय पहले तक नोकिया ने अपने स्मार्टफोन्स में एंड्रॉयड 12 अपडेट पूरा किया है। लेकिन अब एंड्रॉयड 13 भी कंपनी के कुछ स्मार्टफोन्स में अपडेट होना शुरू हो जाएगा। इनमें नोकिया की एक्स सीरीज और जी सीरीज के कई स्मार्टफोन्स शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं कि सबसे पहले किन नोकिया फोन्स में एंड्रॉयड 13 अपडेट देखने को मिलेगा। 

फिनलैंड की स्मार्टफोन ब्रैंड Nokia ने अपने X सीरीज और G सीरीज के फोन्स में एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन अपडेट करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने कुछ स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की है जिनमें सबसे पहले एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन 13 रोलआउट किया जाएगा। इनमें Nokia XR20 5G, Nokia G50 5G, Nokia G11 Plus, Nokia X20 5G और Nokia X10 5G स्मार्टफोन्स शामिल होंगे। ITHome की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। ये पांचों स्मार्टफोन गूगल की वैध की गई ओएस लिस्ट में भी शामिल हैं। कंपनी ने इसके बारे में अभी तक किसी अधिकारिक डेट की घोषणा तो नहीं है लेकिन एंड्रॉयड 13 अपडेट इन स्मार्टफोन्स में जल्द मिलना शुरू हो जाएगा, ऐसा कहा गया है। कंपनी के ये सभी मिडरेंज स्मार्टफोन्स हैं। 
Advertisement

उदाहरण के लिए Nokia G11 Plus की बात करें तो इस फोन में 6.51 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर आयताकार कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 2MP का डेप्थ लेंस दिया गया है। फ्रंट में 8MP का सेल्‍फी कैमरा है। डिवाइस में Unisoc T606 प्रोसेसर दिया गया है जिसे 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। 

इसमें 5000एमएएच बैटरी कैपिसिटी है जिसके साथ में 10W चार्जिंग फीचर है। इस फोन में IP52 रेटिंग भी देखने को मिलती है। स्टोरेज एक्सपेंडेबल है जिसके लिए माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी इसमें देखने को मिल जाता है। Nokia G11 Plus एंड्रॉयड 12 पर चलता है जिसमें अब एंड्रायड 13 का अपडेट भी जल्द ही देखने को मिल सकता है। फोन के रियर में फ‍िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस फोन के साथ कंपनी ने 2 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट्स और 3 साल तक सिक्‍योरिटी अपडेट्स का वादा किया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  2. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  3. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  4. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  5. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  6. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  7. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  9. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  10. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.