Nokia 9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कथित तस्वीरें आईं सामने

एचएमडी ग्लोबल के बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन नोकिया 9 के बारे में एक बार फिर जानकारी लीक हुई है। इस बार, हैंडसेट की तस्वीरें लीक हुईं हैं और इंटरनेट पर हैंडसेट के डिज़ाइन के बारे में जानकारी खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2017 13:53 IST
एचएमडी ग्लोबल के बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन नोकिया 9 के बारे में एक बार फिर जानकारी लीक हुई है। इस बार, हैंडसेट की तस्वीरें लीक हुईं हैं और इंटरनेट पर हैंडसेट के डिज़ाइन के बारे में जानकारी खुलासा हुआ है। नई तस्वीरों में पिछली लीक से मिलती-जुलती है और इससे नोकिया 9 में एक कर्व्ड डिस्प्ले व डुअल रियर कैमरा सेटअप होने का खुलासा होता है।

नोकिया 9 की लीक तस्वीरों से पता चलता है कि हैंडसेट के रियर पर नई आईफोन 8 सीरीज़ की तरह एक ग्लास फिनिश हो सकता है। नई तस्वीरों से ये भी संकेत मिलते हैं कि नोकिया 9 अगला प्रीमयम स्मार्टफोन होगा जिसमें 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं होगा। हाल ही में लॉन्च हुए गूगूल के लेटेस्ट पिक्सल फोन में भी यह फ़ीचर नहीं दिया गया है। लीक तस्वीरों के मुताबिक फोन के रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। तस्वीरों से पता चलता है कि डिवाइस के रियर की जगह एंटीना बैंड साइड पैनल पर होंगे। दांये पैनल पर दोनों पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल बटन होंगे। नई तस्वीरों को OnLeaks ने पोस्ट किया है और लॉन्च से पहले Compareraja ने भी स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी दी है।लीक पर आधारित नई तस्वीरों की बात करें तो लॉन्च के समय फोन में कई बदलाव होने की उम्मीद है।

पिछली लीक से पता चला कि नोकिया 9 को 6 जीबी रैम व 8 जीबी रैम विकल्प में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा, दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन को आईपी68 सर्टिफिकेट और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लीक से ये भी संकेत मिलते हैं कि नोकिया 9 आइरिस स्कैनर वाला कंपनी का पहला फोन हो सकत है।

हाल ही में नोकिया 9 को कंपनी की वेबसाइट पर देखा गया था और हैंडसेट की एक प्रमोशनल तस्वीर भी दिखी थी। नोकिया 9 की कीमत 750 यूरो (करीब 55,100 रुपये) रहने की उम्मीद है। इस कीमत के साथ नोकिया 9 सैमसंग और ऐप्पल जैसे दूसरे स्मार्टफोन को टक्कर देगी। इसके अलावा फोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल के दो ज़ाइस सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। इस फोन में 5.5 इंच क्वाड एचडी (1440x2560 पिक्सल्स) डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3320 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  3. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  4. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  5. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  6. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  7. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  8. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  9. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  10. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.