Nokia 9 PureView का टीज़र लीक, पेंटा-लेंस कैमरा सेटअप का मिला इशारा

इवेंट के नए कथित टीजर लीक हुए हैं। टीजर इमेज भी इस बात का संकेत दे रही है कि अगले महीने कंपनी अपने फ्लैगशिप हैंडसेट Nokia 9 PureView से पर्दा उठा सकती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 जनवरी 2019 12:38 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 9 PureView में पांच रियर कैमरे वाले सेटअप की झलक मिली
  • पंच-होल सेल्फी कैमरे के साथ आ सकता है Nokia 8.1 Plus
  • 24 फरवरी को है HMD Global का इवेंट

Nokia 9 PureView का टीज़र लीक, पेंटा-लेंस कैमरा सेटअप का मिला इशारा

Photo Credit: AndroidPure/ Baidu

HMD Global के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास (Juho Sarvikas) पहले ही इस बात से पर्दा उठा चुके हैं कि कंपनी अगले महीने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 (Mobile World Congress 2019) के दौरान 24 फरवरी को इवेंट का आयोजन करने वाली है। हाल ही Nokia 9 PureView का टीजर लीक हो गया है। टीजर इमेज इस बात का संकेत दे रही है कि अगले महीने कंपनी अपने फ्लैगशिप हैंडसेट नोकिया 9 प्योरव्यू से पर्दा उठा सकती है।

तस्वीर में फोन के पिछले हिस्से पर पेंटा-लेंस कैमरा सेटअप की झलक देखने को मिल रही है। दूसरे टीजर में एक अन्य स्मार्टफोन की और संकेत दिया गया है जो कि सेल्फी सेंसर के लिए डिस्प्ले में छेद के साथ आ सकता है। याद करा दें कि, इसी तरह का डिजाइन कुछ समय पहले लॉन्च हुए Samsung Galaxy A8s और Honor View 20 में भी दिया गया था। यह दूसरा हैंडसेट Nokia 8.1 Plus हो सकता है।

टीजर में चार कैमरा लेंस और एक फ्लैश है, लेकिन उम्मीद है कि Nokia 9 PureView के पिछले हिस्से पर पांच कैमरा सेंसर और एक फ्लैश को जगह मिल सकती है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि लीक टीजर को वेबसाइट AndroidPure ने स्पॉट किया है। वेबसाइट Baidu पर लीक हुए टीजर में Nokia ब्रांड का फोन नजर आ रहा है। तस्वीर में फोन के फ्रंट पैनल पर सेल्फी सेंसर के लिए डिस्प्ले में छेद दिया गया है। टीजर में दिख रहा यह हैंडसेट Nokia 8.1 Plus हो सकता है। कुछ समय पहले लीक हुए नोकिया 8.1 प्लस के रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) में सेल्फी सेंसर के लिए डिस्प्ले में छेद की झलक देखने को मिली थी। उम्मीद है कि HMD Global इवेंट में Nokia 8.1 Plus को भी लॉन्च कर सकती है।

Nokia 9 PureView के लीक हुए स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, हैंडसेट में 5.99 इंच क्वाडएचडी (2K) प्योर डिस्प्ले पैनल के साथ एचडीआर10 सपोर्ट होगा। इसी के साथ फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। अब बात सॉफ्टवेयर की। नोकिया ब्रांड का यह हैंडसेट गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई, गूगल लेंस और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आ सकता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज होने की भी उम्मीद है। कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के बजाय स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्तेमाल भी कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia 9 PureView, Nokia, HMD Global, MWC 2019, MWC
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा
  2. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
  3. Lava Bold N2 Pro 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ 31 मार्च को लॉन्च
  4. Lenovo के 60 घंटे चलने वाले ईयरबड्स, चार्जिंग केस में मिलता है डिस्प्ले, जानें कीमत
  5. 'एलियन' जैसा बर्ताव कर रहे धूमकेतु का नासा ने लगाया पता! जानें मामला
  6. Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन लीक, बड़ी बैटरी, 7 इंच डिस्प्ले से होगा लैस!
  7. 14 हजार कर्मचारियों को निकालेगी Nokia, जानें वजह
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Redmi फोन! डिस्काउंट का बड़ा धमाका ऑफर
  9. Tesla को लगा झटका, चीन की BYD ने सेल्स में दी मात 
  10. इस देश ने लगाया बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन....
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.