Nokia 9 PureView की वास्तविक तस्वीरें आई सामने

आधिकारिक लॉन्च से पहले नोकिया 9 प्योव्यू की वास्तविक तस्वीरें लीक हो गई हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 फरवरी 2019 15:32 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 9 PureView के डिजाइन की मिली झलक
  • बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए हो सकता है इस तकनीक का इस्तेमाल
  • पांच रियर कैमरों के कारण बेहद ही खास होगा Nokia 9 PureView

Nokia 9 PureView की वास्तविक तस्वीरें आई सामने

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 PureView से 24 फरवरी को बार्सिलोना में आयोजित इवेंट के दौरान पर्दा उठना है। आधिकारिक लॉन्च से पहले नोकिया 9 प्योव्यू की वास्तविक तस्वीरें लीक हो गई हैं। लीक हुई तस्वीरों में फोन का फ्रंट व बैक पैनल नजर आ रहा है। Nokia 9 PureView के पिछले हिस्से पर पेंटा-लेंस कैमरा सेटअप की झलक देखने को मिल रही है। Nokia 8.1 Plus और Nokia 1 Plus के साथ मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 (MWC 2019) के दौरान Nokia 9 PureView से भी पर्दा उठ सकता है।  

वेबसाइट NokiaPowerUser द्वारा Nokia 9 PureView स्मार्टफोन की लाइव इमेज़ को लीक किया गया है। तस्वीर में ग्लासी बैक पैनल और एलईडी फ्लैश के साथ पेटा-लेंस कैमरा सेटअप की झलक मिल रही है। फोन के फ्रंट पैनल पर नॉच तो नहीं है लेकिन इसके किनारे घुमावदार हैं। फोन के ऊपरी और निचले हिस्से में बॉर्डर थोड़ा ज्यादा है। डिस्प्ले के ऊपर सेल्फी सेंसर, ईयरपीस और अन्य सेंसर को जगह मिली है। नोकिया 9 प्योरव्यू में ज़ाइस-ब्रांड का पेंटा-लेंस रियर कैमरा सेटअप होगा।
 

Photo Credit: NokiaPowerUser

कथित स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हैंडसेट में 5.99 इंच का क्वाडएचडी डिस्प्ले के साथ एचडीआर 10 सपोर्ट, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज होगी। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 845 या फिर लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। कैमरा सेंसर कितने मेगापिक्सल के होंगे, इस बात की भी जानकारी नहीं मिली है। बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट में लाइट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। Nokia 9 PureView के अलावा Nokia 8.1 Plus से भी पर्दा उठ सकता है। नोकिया 8.1 प्लस में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। फोन में 6.22 इंच का डिस्प्ले हो सकता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3320 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia 9 PureView, Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 100W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक Lenovo Legion P5 हुआ लॉन्च, 10 हजार mAh बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में होगी 8,000mAh की पावरफुल बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. OnePlus के इस प्रीमियम फोन को ₹8,000 सस्ता खरीदने का मौका, यहां जानें पूरी डील
  3. PS Plus May धमाका! Red Dead Redemption 2 समेत फ्री मिलेंगे ये 7 बड़े गेम्स
  4. Microsoft Windows 11 की स्पीड बढ़ाने के लिए लाएगी macOS वाला तरीका, तेजी से खुलेंगे ऐप्स!
  5. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से नीचे
  6. iQOO Z11 भारत में लॉन्च के लिए तैयार! 165Hz डिस्प्ले, दमदार Snapdragon प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  7. Google Pay में UPI पिन भूल गए हैं तो बिना डेबिट कार्ड ऐसे कर पाएंगे रीसेट, जानें प्रक्रिया
  8. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  9. Vivo, Realme के सस्ते स्मार्टफोन भारत में होंगे लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh तक बैटरी!
  10. MakeMyTrip लाई AI ट्रैवल असिस्टेंट Myra 2.0, अब एक वॉयस कमांड में बुकिंग का सारा झंझट खत्म!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.